TRENDING TAGS :
Bharat Jodo Yatra: बृजलाल खाबरी का शोषित और पीड़ितों से भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का आह्वान
Bharat Jodo Yatra: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने विपक्ष के नेताओं के साथ किसान, बेरोजगार युवा, सेवानिवृत्त कर्मचारी, छात्र कर्मचारी संघ से राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया है।
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in UP (Social Media)
Bharat Jodo Yatra: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने विपक्ष के नेताओं के साथ किसान, बेरोजगार युवा, सेवानिवृत्त कर्मचारी, छात्र कर्मचारी संघ, नेताओं यूपी में कार्य कर रहे स्वयंसेवी संगठनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया है। ये भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे गाजियाबाद के लोनी बार्डर से यूपी में शुरू होगी और 5 जनवरी तक रहेगी।
बृजलाल ने लगाया सरकार पर आरोप
उन्होंने आगे कहा, कि आज उत्तर प्रदेश में विपक्ष के साथ किसान, छात्र, बेरोजगार युवा, कर्मचारी संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और नेताओं की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए परेशान हो रहा है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्र फीस वृद्धि से परेशान होकर आन्दोलन करते हैं, तो सरकार लाठीचार्ज करती है, लेकिन किसान और छात्र की समस्या का निदान सरकार से नहीं हो पा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलनरत हैं, इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इस सरकार में बैठे लोग सिर्फ हिन्दू मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाने का काम करते हैं।
भाजपा सरकार में जनता से हिटलर शाही
यह योगी सरकार जनसमस्या के सवालों का जवाब नहीं देती और आन्दोलन करने पर सिर्फ लाठियां चलाती है। इस हिटलर शाही, लोकतंत्र को समाप्त करने वाली, समाज को विभाजित करने वाली, भाजपा सरकार के विरोध में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। जो 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। जिससे जुड़ने का आह्वान सभी पीड़ितों और प्रभावित लोगों से करता हूं। जो लोग पीड़ित हैं, वह अगर इस यात्रा से जुड़ते हैं तो यात्रा को और मजबूती मिलेगी, लोकतंत्र मजबूत होगा, लोकतंत्र के मजबूत रहने पर ही देश और देशवासी मजबूत होंगे। जो भी इस यात्रा से जुड़ना चाहता हो उन सभी का दिल से स्वागत है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!