TRENDING TAGS :
UP Election 2022: बीजेपी 1918 मंडलों में करेगी 'कमल शक्ति संवाद', महिला नेताओं को मिला ये टास्क
प्रदेश कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें महिलाओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का टास्क दिया गया है।
बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और महिला नैत्री की तस्वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2017 की जीत को 2022 में दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से मैदान में उतार रही है, चाहे वह महिला कार्यकर्ता हों या पुरुष सबकी जिम्मेदारी तय कर उन्हें चुनावी रण में उतार दिया है, इसी सिलसिले में शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें महिलाओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का टास्क दिया गया है।
महिला मोर्चा करेगी 'कमल शक्ति संवाद'
बीजेपी (BJP) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022)के लिये संगठन द्वारा महिला मोर्चा के लिये निर्धारित कार्यक्रमों पर पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा की महिला मोर्चा प्रदेश भर में कमल शक्ति संवाद, सदस्यता अभियान, मिशन शक्ति द्वारा 826 ब्लॉक और 27789 शक्ति केंद्र पर महिला चौपाल का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकार के कार्यों को पहुंचाया जाए, जिससे जिन लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी नहीं है, उन्हें भी ये मालूम हो की उनके लिए सरकार ने क्या किया है।
इसके साथ ही सुनील बंसल ने कहा की हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है। जब बूथ पर हम मजबूत होंगे तो हमें चुनाव जितने से कोई रोक नहीं सकता. सुनील बंसल ने कहा कि केंद्र की और यूपी सरकार की योजनाओं को आमजन तक जवाब पहुंचा लेंगे तो हमें 2022 में जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है ।लेकिन जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमारे मतदाता बढ़ेंगे और हम 2022 में निश्चित तौर पर जीत हासिल करेंगे।
बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और पार्टी की महिला नैत्री
वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सांसद राज्यसभा गीता शाक्य ने कहा महिला मोर्चा को सैनिकों की तरह काम करना होगा। विपक्ष को पराजित करना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का हित ही लोकतंत्र की वास्तविक ताकत है। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश, महिला मोर्चा की प्रभारी रेखा गुप्ता जी ने 15 सितम्बर से सभी जिलों में आयोजित की गई जिला कार्यसमिति के सफल आयोजनों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका सीधा लाभ प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को प्राप्त हुआ है। अब संवाद के माध्यम से ये हम सब की जिम्मेदारी है की सभी 1918 मंडलों के महिलाओं तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई जाए ।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


