TRENDING TAGS :
राज्य सरकार ने माना, कांग्रेस ने बार्डर पर भेजी थीं 879 बसें
पूरे दिन चले विवाद के बाद यूपी सरकार ने देर शाम मान लिया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिन एक हजार बसों के यूपी बार्डर पर खड़े होने का दावा किया था उनमें केवल 31 आॅटो और थ्री व्हीलर हैं, 879 सब बसें थीं।
लखनऊ: पूरे दिन चले विवाद के बाद यूपी सरकार ने देर शाम मान लिया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिन एक हजार बसों के यूपी बार्डर पर खड़े होने का दावा किया था उनमें केवल 31 आॅटो और थ्री व्हीलर हैं, 879 सब बसें थीं। जबकि 89 अन्य वाहनों के नम्बर जारी किए गए थें।
आरटीओ आगरा आरपी द्विवेदी एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिस आयुक्त को भेजे पत्र में वाहनों का पूरा विवरण जारी किया है। जिसमें इसका पूरा विवरण दिया गया है। कुल 1049 वाहनों के बारे में जानकारी दी है। इनमें 31 वाहन थ्री व्हीलर और आटो हैं। जबकि 70 वाहनों का डाटा उपलब्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें...चीन की लैब का बड़ा दावा: कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरह सक्षम है यह नई दवा
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुँचाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक हजार बसें भेजने की पेशकश का मामला आज पूरे दिन चलता रहा है। हालांकि यूपी सरकार ने 1000 बसें उपलब्ध कराने की प्रियंका गांधी की पेशकश को दो दिन बाद स्वीकार कर लिया था।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्य सचिव यह फरमान देते हैं कि बसों को नोएडा, गाजियाबाद ले आओ दूसरी तरफ हमारी बसों को उप्र में घुसने से मना किया जा रहा है। यह उप्र सरकार की तानाशाही का चरम नमूना है।
यह भी पढ़ें...प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र का बड़ा कदम, श्रमिक ट्रेनों के संचालन की बड़ी दिक्कत दूर
वहीं कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी बात पर अडिग है। संकट में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी बसें गाजियाबाद और नोएडा बार्डर पर लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों से पता चला है कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि कुछ बसों के नम्बर मैच नहीं कर रहे हैं। हमने बसें बॉर्डर पर लगा दिया। भाजपा के लोगों द्वारा कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है ऐसे में कांग्रेस पार्टी उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करायेगी।
रिपोर्ट: श्रीधर अग्निहोत्री
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


