Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
यूपी: 10 महीने में 44936 'महिला—बालिका' अपराध, रेप और किडनैपिंग के मामले बढे
पिछले 10 महीने में यूपी में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हुए अपराधों में बढोत्तरी हुई है। राज्य में एक अप्रैल 2017 से 31 जनवरी 2018 तक महिला और बालिका अपराध के कुल 44936 मामले दर्ज हुए हैं। जबकि एक अप्रैल 2016 से 31
यूपी: 10 महीने में 44936 'महिला—बालिका' अपराध, रेप और किडनैपिंग के मामले बढे
लखनऊ: पिछले 10 महीने में यूपी में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हुए अपराधों में बढोत्तरी हुई है। राज्य में एक अप्रैल 2017 से 31 जनवरी 2018 तक महिला और बालिका अपराध के कुल 44936 मामले दर्ज हुए हैं। जबकि एक अप्रैल 2016 से 31 जनवरी 2017 तक कुल 33728 अपराध दर्ज हुए हैं।
विधानसभा सदस्य नाहिद हसन के पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई है। इसमें पिछले दो वर्षों का तुलनात्मक विवरण पेश किया गया है। खास यह है कि पिछले दस महीने में बलात्कार के 3704, अपहरण के 13226, महिला उत्पीड़न के 13392 मामले दर्ज किए गए हैं। देहज मृत्यु के 2223 और शीलभंग के 11404 मामले दर्ज हुए हैं।
प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों का तुलनात्मक विवरण
|
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!