UP News: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, कई त्यौहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने लिया निर्णय

UP News: 26 जून से 31 जुलाई तक सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। इद उल अजहा, कांवर यात्रा और मुहर्रम के त्योहारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Ashish Pandey
Published on: 25 Jun 2023 9:50 PM IST
UP News: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, कई त्यौहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने लिया निर्णय
X
UP Policemen holidays canceled (Pic: Newstrack)

UP News: यूपी में त्योहारों को देखते हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। 26 जून से 31 जुलाई तक सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। यह निर्णय आने वाले त्योहारों को देखते हुए लिया गया है। इद उल अजहा, कांवर यात्रा और मुहर्रम के त्योहारों के मद्देनजर छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जुन और जुलाई में कई त्योहार हैं जिसको देखते हुए पुलिस विभाग ने यह निर्णय लिया है। 29 जुन को मुस्लिमों का बड़ा त्योहार इद-उल-अजहा है तो वहीं जुलाई के पहले सप्ताह से सावन शुरू हो जाएगा। सावन में कांवर यात्रा का विशेष महत्व है। जगह-जगह से कांवर यात्रा लेकर कांवरिए गुजरते हैं। वहीं जुलाई में मुहर्रम है। ये सभी त्योहार बड़े त्योहार हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल की गई हैं।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!