UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने कोरोना संकट काल में भी अपनी फरेबी राजनीति की

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कोरोना संकट काल में भी अपनी फरेबी राजनीति से परहेज नहीं किया।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Dharmendra Singh
Published on: 8 Jun 2021 11:43 PM IST
akhilesh yadav
X

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कोरोना संकट काल में भी अपनी फरेबी राजनीति से परहेज नहीं किया। समाजवादी पार्टी के प्रति उसका कुप्रचार अभियान चलता ही रहता है। उन्होंने कहा कि जन दबाव में आखिरकार भाजपा सरकार ने सभी को टीका लगवाने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी का यही मानना रहा है कि गरीबों तथा अन्य सभी लोगों को फ्री वैक्सीन लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा उल्टे वैक्सीन के मामले में कई रंग बदल चुकी है। उसके कारण ही जनता में वैक्सीन के प्रति उदासीनता दिखाई दी। यह भाजपा के प्रति जनता के अविश्वास की भी द्योतक है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव पर कम अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन पर ज्यादा ध्यान दिया है। विशेषज्ञों की राय पर चलने के बजाय भाजपा बर्बादियों का उत्सव मनाती रही। उसने हमेशा जनता को धोखे में रखा है। वैक्सीन को लेकर बार-बार पैंतरा बदले जाने से जनता के मन में अविश्वास भी पैदा हुआ।
उन्होंने कहा कि यह बात तो नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने भी कही है कि ''भारत सरकार ने भ्रम में रहते हुए कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए काम करने के बजाय अपने कामों का श्रेय लेेने पर ध्यान केंद्रित किया जिसका नतीजा काफी हद तक स्किज़ोफ्रेनिया (भ्रमित मानसिकता) जैसा था।'' भाजपा नेतृत्व काम कम वाहवाही ज्यादा लेने पर भरोसा करती है। लेकिन जनता भाजपा राज के कारनामों से भलीभांति परिचित हो चुकी है और वह अब उसकी चालों में आने वाली नहीं है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जिस धीमी रफ्तार से वैक्सीन का कार्यक्रम चल रहा है उससे यह स्पष्ट है कि भाजपा तो सभी का टीकाकरण का लक्ष्य दिवाली तक पूरा करने से रही। टीकाकरण कार्यक्रम तो अब बस सन 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही गति पकड़ सकेगा। सबको फ्री वैक्सीन देने का वादा समाजवादी सरकार में ही पूरा होगा। जो लोग टीका नहीं लगवा सके उनसे भी टीका लगवाने की अपील की गई है।
पूर्व मुख़्यमंत्री ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार ने बड़े जोर शोर से प्रचारित किया था कि वह कोरोना के प्राइवेट इलाज का खर्च देगी। अब भाजपा बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया गया है। जनता के सामने सरकार अपना आंकड़ा रखे। अखिलेश ने कहा कि सरकारी विज्ञापनों के बोझ तले दबकर भाजपा सरकार की बदइंतजामी से ऑक्सीजन, बेड और अब टीके के लिए जूझ रही जनता के सवालों का जवाब नहीं देने वाले भाजपाई प्रोपैगंडा रचने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।



Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!