Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
UP Politics: सतह पर आई कांग्रेस की कलह, वाराणसी में 19 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
UP Politics: वाराणसी में कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी सतह पर आ गई है। मंगलवार को पार्टी के 19 पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस का 'बीजेपी भगाओ, महंगाई हटाओ' अभियान (फोटो- सोशल मीडिया)
UP Politics: जैसे-जैसे यूपी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ रही है, राजनीति भी तेज होने लगी है. आरोप -प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है। इस बीच वाराणसी में कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी सतह पर आ गई है। मंगलवार को पार्टी के 19 पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस खबर के बाद वाराणसी से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। फिलहाल पार्टी के आला नेता इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों को मानाने में जुटे हैं।
क्या हैं इस्तीफे की वजह
पदाधिकारियों के इस्तीफे के पीछे महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे का दुर्व्यवहार बताया जा रहा है। आरोप है कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र चौबे ने पदाधिकारियों के साथ बदतमीजी की थी। इसी बात से खफा होकर पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नाम एक पत्र भी लिखा है। इस्तीफा देने वाले अधिकांश पदाधिकारी पूर्व सांसद राजेश मिश्रा गुट से जुड़े बताये जा रहे हैं।
टिकट की दावेदारी
इस्तीफे के बाबत पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार बताते हैं कि महानगर अध्यक्ष की तानाशाही से पार्टी कार्यकर्ता परेशान हैं। कुछ महीने पहले भी राघवेंद्र चौबे पार्टी पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं। जब तक पार्टी उन्हें बर्खास्त नहीं करती, वो अपना इस्तीफ़ा वापस नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस्तीफे के पीछे की वजह विधानसभा चुनाव में टिकटों की दावेदारी बताई जा रही है।
दरअसल प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों लखनऊ में टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं का इंटरव्यू किया था। राजेश मिश्रा गुट के भी कुछ पदाधिकारियों ने इंटरव्यू दिया था. इसी बात को लेकर अजय राय का गुट नाराज है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!