TRENDING TAGS :
UP Politics: SAPA नेता रामगोविंद चौधरी ने BJP पर बोला हमला, कहा-भाजपा ने झूठ की बुनियाद पर बनाई सरकार
UP Politics: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में समाजवादी पार्टी नेता रामगोविंद चौधरी आज पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करने तथा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
सपा नेता रामगोविंद चौधरी की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)
UP Politics: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में समाजवादी पार्टी नेता रामगोविंद चौधरी आज पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करने तथा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। और दोनों नेताओं के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दोनों नेताओं के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। रामगोविंद चौधरी ने कहा दोनों नेताओं के निधन से समाजवादी पार्टी को गहरी एवं अपूर्णीय क्षति हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों नेताओं ने अपने जीवन काल में समाजवादी विचारधारा को बहुत आगे बढ़ाने का काम किया। रामगोविंद चौधरी ने डॉ के पी यादव के आवास पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद परिवार वालों से मिलकर संत्तावना दी। और कहा कि इस दुखद घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।
जब उन्हें बताया गया कि एपेक्स अस्पताल वाराणसी द्वारा डॉ के पी यादव के उपचार में लापरवाही बरती गयी। जिसके कारण इनकी आसमयिक मौत हो गयी। जिसपर रामगोविंद चौधरी गम्भीर हुए और कहा कि इस मुद्दे को सदन में उठाया जायेगा और पार्टी इसकी जांच की मांग करेगी।
रामगोविंद चौधरी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला
रामगोविंद चौधरी ने दोनों नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने से पहले ही पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से फेल है। आज सरकार में नौजवान किसान व्यापारी सब परेशान हैं। भारतीय जनता पार्टी झूठ की बुनियाद पर अपनी सरकार बनाई है। जिसे अब जनता जान गई है। और भाजपा को 2022 में उखाड़ फेंकने के लिए जनता ने मन बना लिया है।
रामगोविंद चौधरी ने कहा बीजेपी शासन काल में बहुत हुए फर्जी एनकाउंटर
रामगोविंद चौधरी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार के शासन काल में महिलाओं पर लगातार अत्याचार, बलात्कार, दुराचार के साथ ही फर्जी एनकाउंटर भी बहुत हुए हैं। यह सरकार धर्म और जाति की राजनीति करती है। विकास से इसका कोई लेना देना नहीं है।
रामगोविंद बोले समाजवादी पार्टी के किए गए कार्यों का मुख्यमंंत्री ने फीता काटने का काम किया
रामगोविंद चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार में सिर्फ समाजवादी पार्टी के किए गए कार्यों का मुख्यमंत्री ने फीता काटने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि जनता कह रही है नहीं चाहिए ऐसी दुराचारी सरकार। अब फिर लाएंगे अखिलेश सरकार। यही नहीं उन्होंने कहा भाजपा चुनाव में संकल्प पत्र लाती है। और संकल्प पत्र सिर्फ अपने लिए ही रखती है।
जनता से उससे कोई लेना-देना नहीं है। समाजवादी पार्टी घोषणापत्र लाती है सरकार बनने के बाद जो घोषणा करती है उसे जमीन पर उतारने का काम करती है। यह फर्क है भाजपा की झूठी सरकार और समाजवादी सरकार  में।  भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने की साजिश कर दी है। इस सरकार में नैतिकता का पूरा पतन हो चुका है।
पार्टी के ये नेता कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में रामगोविंद चौधरी से साथ मुख्य रूप जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ,मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राजबहादुर यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, राजनाथ यादव, डां जितेंद्र यादव रमापति यादव बबलू यादव, ओमप्रकाश यादव मुन्ना , विमलेश यादव प्रमुख धर्मापुर, दीपचंद राम, मनोज मौर्य, अनवारुल हक, लालमोह्हमद रायनी, प्रदीप यादव, केशजीत यादव, पूनम मौर्या, डा अवध नाथ पाल, राकेश मौर्य प्रदेश सचिव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव,भानू प्रताप मौर्य, प्रभाकर मौर्य,गुड्डू सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


