TRENDING TAGS :
CAA के खिलाफ मार्च में जाते कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार गिरफ्तार
लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने संविधान विरोधी कानून के खिलाफ मार्च में शामिल होने जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून देश के संविधान के खिलाफ है। इस कानून में एक धर्म को निशाना बनाया गया है जो कि संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है।
भाजपा देश में संघी कानून लाना चाहती है
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देश मे संघी विधान लागू करना चाहती है, पर संघ परिवार का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को हटाकर भाजपा संघ के विधान को लागू करने की कोशिश में है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने गिरफ्तारी के समय मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत पूरी दुनिया में अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। लेकिन भाजपा की संघी विचारधारा इसे खत्म करना चाहती है, यह भारत की कौमी एकता और संस्कृति के भी खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए लोग सड़कों पर उतरे हैं, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके मौलिक अधिकार को कुचलने का काम कर रही है।
आराधना मिश्रा मोना नजरबंद
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर लिया है।
चरण सिंह की प्रतिमा पर धरना
इसके पहले आज पूर्वान्ह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, एमएलसी एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर ने नागरिक विरोधी, संविधान विरोधी CAA के विरोध में विधानसभा परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ गिरफ्तार होने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, राजीव त्यागी, मनोज यादव, रमेश कुमार शुक्ल, ओंकारनाथ सिंह, अनूप गुप्ता, अशोक सिंह, दिलप्रीत सिंह, अरशी रजा, शिव पाण्डेय, के0के0 पाण्डेय, मुकेश सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, डा, मंजू दीक्षित, सरोज शुक्ला, अंशू अवस्थी, शैलेन्द्र तिवारी, संजय सिंह, राजेश सिंह काली, विजय बहादुर, मुकेश केसरवानी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मो. शोएब, प्रशान्त सिंह, शंकरलाल गौतम, आसिम मुन्ना, रनवीर सिंह कलसी, राजन यादव, परवीन खान सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!