TRENDING TAGS :
लोहिया Update: अस्पताल में सुबह से शाम तक रहा हंगामा, तीन सस्पेंड
लखनऊ : लोहिया अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। मर्च्युरी में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के चलते चिनहट की 38 वर्षीय महिला पुष्पा तिवारी का शव बीती रात कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच डाला। पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। सुबह होने पर सबसे पहले परिजनों ने ही शव के हाल को देखा। इसके बाद परिजनों समेत अस्पताल के अन्य तीमानदारों ने मिलकर हॉस्पीटल में जमकर बवाल काटा।
ये भी देखें:लोहिया हॉस्पिटल में कुत्तों ने नोची डेड बॉडी, सरकार ने तुरंत लिया एक्शन
सभी मर्च्युरी में ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पीटल स्टाफ की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए सरकार ने तुरंत घटना के लिए जिम्मेदार स्टॉफ को सस्पेंड कर दिया है। पूरे अस्पताल में सुबह से दोपहर बाद तक हंगामा चलता रहा।
ये भी देखें:रेपिस्ट #RamRahim का डर! मोबाइल इंटरनेट पर मंगलवार तक रोक
क्या है मामला-
-चिनहट की रहने वाली पुष्पा तिवारी को शनिवार की सुबह 6 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
-जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जहर खा लिया था। हालत काफी नाजुक थी।
-डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी महिला को नहीं बचाया जा सका।
-शाम 6 बजे महिला की मौत हो गई।
-चुकि मामला पेंचीदा होने के चलते शव का प्रोस्टपार्टम होना था इसलिए मर्च्युरी में ले जाया गया।
-लेकिन सुबह आठ बजे परिजनों को शव की बुरी हालत देखने को मिला।
ये भी देखें:#RamRahim: सोमवार के लिए सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद- हरियाणा पुलिस
इन तीनों कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड
घटना होने के समय ड्यूटी में रहे तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। वार्ड ब्वाय इस्लाम, गार्ड पवन मिश्रा, सुपरवाइजर आशीष पर कार्रवाई हुई है। यह तीन लोग कार्यमुक्त हो चुके हैं।
ये भी देखें:ए मोदी जी! सवाल तो बनता है, आपके मंत्री पुत्र अभी भी फंसे हैं लालू मोह में ?
कहीं साजिश के तहत तो नहीं हुई है घटना
महिला ने जहर खाया था और इसके चलते ही मौत हुई है। लेकिन मर्च्युरी में इस तरह की घटना होने से सवाल उठ रहे हैं। कहीं ऐसी वारदात मृत महिला से जुड़े किसी ने तो अंजाम नहीं दी है। ऐसा संभव है, कि मर्च्युरी के दरवाजे कुत्तों के लिए खोंल दिए गए हों। मर्च्युरी के आस-पास आवारा कुत्तों का जमावड़ा अक्सर रहता है। ऐसे में इस घटना पर सवाल उठ रहा है। महिला ने जहर क्यों खाया और फिर अस्पताल में उसके साथ ऐसा क्यों हुआ इस पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। साजिश के तहत भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। आखिर ड्यूटी में तैनात गार्ड क्या कर रहा था। यह एक बड़ा सवाल है।
ये भी देखें:RJD रैली: अखिलेश बोले- नीतीश ‘DNA’ वाले चाचा, अच्छे दिन कहां हैं ?
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!