भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया: अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 24 May 2021 10:32 PM IST
Akhilesh Yadav
X

मीडिया को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( फाइल फोटो -सोशल मीडिया)

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया है। गांवों में हालात चिंतनीय है। जांच और दवा दोनों का अकाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दुर्दशा है। अपने शासन काल के चार वर्षों में भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को बर्बाद करने के सिवाय कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को ही बनाए रखती तो ये बुरे दिन देखने को नहीं मिलते। राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कोरोना संक्रमण, व्हाइट और ब्लैक फंगस का प्रकोप थम नहीं रहा है, आवश्यक दवाओं, इंजेक्शन और वैक्सीन का टोटा चल रहा है। टीम-9 और टीम-11 का अता—पता नहीं है। जबकि मुख्यमंत्री के दौरों का भी कोई नतीजा नहीं मिल रहा है। वही रटी-रटाई बातें यहां-वहां दोहराने के अलावा सार्थक तो कुछ दिखता ही नहीं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए अब समय ही कितना बचा है। अब तो वैक्सीन की कमी की भी रिपोर्टें आने लगी है। बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग अस्पतालों में जाते हैं और निराश लौट जाते हैं। पीएचसी केंद्रों की दुर्दशा देखकर भी यह सरकार अनदेखा कर रही है। कोविड सेंटरों में अगली तैयारी की दिशा में संसाधनों की कमी दूर करने के लिए क्या हो रहा है? राजधानी में ही जीवन रक्षक इंजेक्शन कि कालाबाजारी है, सरकार अपने अस्पतालों में ही उन्हें उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि जब उनकी सरकार ने कोई काम ही नहीं किया है तो उनके दौरों से पीड़ितों को कौन सुविधा मिल जाएगी? भाजपा की चालों से अब लोग बहकने-भटकने वाले नहीं हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे तनिक भी राजनीतिक स्वार्थ साधने वाला नहीं है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!