देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश बना तीसरा राज्य

पूरे प्रदेश में डोर-टू-डोर सर्विलांस के विशेष अभियान के तहत दो जुलाई से 12 जुलाई तक मेरठ मण्डल के सभी जनपदों में सर्विलांस का कार्य किया गया...

Newstrack
Published on: 15 July 2020 11:39 PM IST
देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश बना तीसरा राज्य
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: पूरे प्रदेश में डोर-टू-डोर सर्विलांस के विशेष अभियान के तहत दो जुलाई से 12 जुलाई तक मेरठ मण्डल के सभी जनपदों में सर्विलांस का कार्य किया गया। 5 जुलाई से 15 जुलाई तक शेष अन्य 17 मण्डलों में सर्विलांस का कार्य चल रहा है। अब तक 15,82,395 सर्विलांस टीम द्वारा 4,00,79,581 घरों में रह रहे 18,73,88,355 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें: दबंग ग्राम प्रधान: हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने पकड़ा

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कही ये बात

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल प्रदेश ने एक नया बेंचमार्क स्थापित करते हुए एक दिन में सर्वाधिक 45,302 सैम्पल की जांच करने का नया रिकार्ड बनाया है। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 12 लाख का आकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक कुल 12,77,241 सैम्पल की जांच की गयी है। इससे प्रदेश कोरोना टेस्ट में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। इस समय उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: सुशांत सुसाइड मामले में नया मोड़, सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

उत्तर प्रदेश तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र से पीछे

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अब तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र से ही पीछे है शीघ्र ही प्रदेश टेस्टिंग में देश में दूसरे स्थान पर आ जायेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच में प्रथम 6,00,000 का आकड़ा पार करने में प्रदेश को जहां 4 महीने लगे वहीं अगले 6,00,000 का आकड़ा पार करने में मात्र 20 दिन लगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 14,628 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 25,743 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 3009 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2666 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 343 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रसाद ने बताया कि 1,66,957 सर्विलांस टीम द्वारा 1,21,09,557 घरों के 6,18,57,644 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक लगभग 2,56,500 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्प लाइन से भी निरन्तर फोन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न कर रही सरकार: अजय कुमार लल्लू

उन्होंने बताया कि सभी कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य ऐसे स्थान जहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है, वहां पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। प्रदेश में अब तक 52,418 हजार कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके है। उन्होंने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क एक उपयोगी प्लेटफार्म है। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक 21,303 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की गयी है।

ये भी पढ़ें: पुलिस ने किया चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!