CM अखिलेश के जनता दरबार में भगदड़, 2 मीडियाकर्मी सहित 5 अन्य घायल

aman
By aman
Published on: 30 Oct 2016 1:08 PM IST
CM अखिलेश के जनता दरबार में भगदड़, 2 मीडियाकर्मी सहित 5 अन्य घायल
X

सैफई: परिवार और पार्टी में मचे घमासान के बीच सैफई पहुंचे यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायतें सुनीं। लेकिन इससे पहले जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की तो वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसमें एक बुजुर्ग जख्मी हो गए। कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। वहां मची भगदड़ में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

पत्रकार भी हुए घायल

सैफई में अखलेश यादव के जनता दरबार में मची भगदड़ में 5 आम लोगों के अलावा दो मीडियाकर्मी भी घायल हुए। ये भगदड़ जनता दरबार के लिए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस गेट पर घुसने के दौरान हुआ। गेट से घुसते वक्त भीड़ में जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसमें कई लोग गेट पर ही गिर गए। इनमें संतोष यादव, बलवंत, शीर्षक दुबे, आईबीएन7 के पत्रकार अरवीन श्रीवास्तव सहित, हिंदी खबर के पत्रकार घायल हो गए। दो लोगों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

सैफई में CM अखिलेश से मिलने उमड़े लोग, भगदड़ में आधा दर्जन लोग घायल

सीएम ने घर पर की बैठक

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव अपने घर पर ही थे। घर पर ही उन्होंने कईयों के साथ बैठक की। लेकिन उसके बाद अखिलेश घर के पीछे के गेट से निकलकर गेस्ट हाउस पहुंच गए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!