UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न आईएएस अधिकारियों किया ट्रांसफर, दी गई नई जिम्मेदारी

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न आईएएस अधिकारियों स्थानान्तरण कर दिया। इस दौरान इन्हें अलग- अलग पदों की जिम्मदारी दी गई।

Durgesh Bhatt
Published on: 29 Jun 2023 11:04 PM IST
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न आईएएस अधिकारियों किया ट्रांसफर, दी गई नई जिम्मेदारी
X
उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर (Pic: Newstrack)

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज (29 जून) शाम को विभिन्न आईएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण कर दिया। इस दौरान इन्हें अलग- अलग पदों की जिम्मदारी दी गई। वर्तमान पद प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग एवं महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पर तैनात आईएएस बीना कुमारी मीना को हटाकर प्रमुख सचिव,चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात करते हुए महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में प्रमुख सचिव का प्रभार दिया गया।

मिली विभिन्न पदों की जिम्मेदारी

आईएएस आलोक कुमार को वर्तमान पद प्रमुख सचिव, नियोजन, कार्यक्रम क्रियान्वयन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ.प्र. शासन एवं नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लखनऊ से हटाकर खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया। आईएएस प्रभु नारायण सिंह को वर्तमान पद से हटाकर गन्ना आयुक्त, आईएएस नवीन कुमार जी.एस. को वर्तमान पद से हटाकर विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उ.प्र. शासन एवं प्रभारी राहत आयुक्त, आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को वर्तमान पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!