TRENDING TAGS :
नाभा जेल ब्रेक कांड: यूपी के शामली से अरेस्ट हुआ परमिंदर, कैदियों को भगाने में की मदद
शामली: चंडीगढ़ के नाभा जेल ब्रेक कांड में पुलिस को पहली कामयाबी मिली है। यूपी के शामली में कैराना से परमिंदर सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वो जालंधर का रहने वाला है और डेढ़ महीने पहले नाभा जेल से फरार हो गया था।
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि परमिंदर ने कैदियों को भगाने में मदद की है। वह इस पूरी साजिश का हिस्सा रहा है। कैदियों के भागने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी उसी ने किया था। उसे एक सफेद रंग की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसमें असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं।
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
फिलहाल शामली पुलिस बदमाशों के बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। पूरी घटना उस समय की है जब कैराना कोतवाली पुलिस बाजार में जांच अभियान चला रही थी। तभी बाजार से एक फॉर्च्यूनर कार तेजी से गुजरी। सिपाहियों ने कार रोकने का इशारा किया तो बदमाश गाड़ी भगाने लगे। पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ जारी थी तभी पीछे से एक नागरिक ने बदमाश को पकड़ लिया। कार से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि असलहा की तस्करी कैराना में ही कहीं होनी थी। फिलहाल पुलिस ने हथियारों के साथ मौत लोगों को गिरफ्तार किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!