Varanasi News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट पर पिता की अस्थियों को किया विसर्जित

Varanasi News: OMG-2 को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी काफी चर्चाओं में हैं। अस्थि विसर्जन के दौरान पंकज त्रिपाठी काफी ज्यादा भावुक दिखे। पंकज त्रिपाठी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 25 Aug 2023 10:10 PM IST

Varanasi News: फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज अपने पिता के अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए अस्सी घाट पहुंचे। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूजा-पाठ कर अपने पिता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। अस्सी घाट पर अचानक फैंस अपने बीच अभिनेता पंकज त्रिपाठी को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। पंकज त्रिपाठी के साथ अस्सी घाट पर फोटो भी खिंचवाने लगे लेकिन पंकज त्रिपाठी ने बड़े ही सादगी से अपने फैंस को अपने आने का जब प्रयोजन बताया तो लोग उनके पास से हटे। तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पूजा पाठ करवाया।

दुख की घड़ी में भावुक दिखे पंकज

बलराम मिश्रा ने बताया कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने पिता की अस्थियों को बीच गंगा में प्रवाहित करके बजड़े में ही पिंडदान और बाकी संस्कार को पूर्ण किया। अस्थि विसर्जन के दौरान पंकज त्रिपाठी काफी ज्यादा भावुक दिखे। पंकज त्रिपाठी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। OMG-2 को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी काफी चर्चाओं में हैं। पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट पर तुलसी की चाय भी पी इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ लग गई। प्रसंशकों को बड़े प्यार से समझाते हुए उन्होंने आने का प्रयोजन बताया, जिसके बाद लोग मान गए।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!