TRENDING TAGS :
विकास दुबे की पत्नी, बेटा और नौकर गिरफ्तार, यहां लेकर गई STF
कानपुर में पुलिस वालों का हत्यारे गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को लखनऊ के कृष्णानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ ने विकास दुबे के बेटे को भी गिरफ्तार किया है।
लखनऊ: कानपुर में पुलिस वालों का हत्यारे गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को लखनऊ के कृष्णानगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ ने विकास दुबे के बेटे को भी गिरफ्तार किया है। उसके नौकर को भी पकड़ लिया गया है। ऋचा दुबे को लेकर एसटीएफ कानपुर लेकर गई है। उससे पूछताछ जारी है।
तो वहीं उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गैंगस्टर विकास दुबे को भी हिरासत में ले लिया है और पुलिस उसे कानपुर लेकर आ रही है। उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे से पूछताछ कर रही पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है, जो उसके साथ मौजूद थे। उज्जैन के कई इलाकों में पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें...फिर बढ़ेगा लॉकडाउन! 48 घंटों में होगा क्या, कितनी बंदिशे -कितनी राहत
कानपुर में पिछले हफ्ते 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे भी चर्चा में थी। विकास की पत्नी ऋचा दुबे ने साल 2015 में गांव में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की थी। इसी साल उसने सपा के स्वघोषित समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा।
यह भी पढ़ें...नौसेना के जवान ने लगा ली फांसी, फरवरी में ही हुई थी शादी, सभी हैरान
हालांकि सपा ने कहा कि इस तरह की सदस्यता को कोई जिम्मेदार सदस्यता नहीं कहा जाता है। सपा की तरफ से कहा गया है कि जिस तरह से बीजेपी मिस्ड कॉल से सदस्य बनाती है उसी तरह से गांव में लोग सदस्यता लेते हैं। सपा ने कहा है कि ऋचा का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें...यूपी बंद: योगी सरकार का फैसला, कल से इतने दिनों का लॉकडाउन
पुलिस वालों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा पुलिस भी खोज रही थी। विकास दुबे गुरुवार रात फरार था।
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!