TRENDING TAGS :
Mirzapur News: हराने के लिए लड़ेंगे चुनाव, संजय निषाद वोटों के सौदागर, बोले मुकेश सहनी
जन चेतना रैली में बोले मुकेश साहनी, चुनाव हराने के लिए लड़ेंगे
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी (फोटो-न्यूजट्रैक)
Mirzapur News: मीरजापुर में आयोजित जन चेतना रैली में बिहार सरकार के मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (vikassheel Insaan Party) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने कहा कि इस बार यूपी में 165 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया जायेगा। यह चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि निषाद मल्लाह बिरादरी के वोट को हथियाने वालों को हराने के लिए लड़ा जायेगा। कहा कि मल्लाह का बेटा नाव से ही नहीं उड़न खटोले से भी चलने लगा है। फूलन देवी को अपना आदर्श बताया तो वहीं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद को वोट का सौदागर बताया। उन्होंने आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं का ऐलान करते हुए निषाद मल्लाह बिरादरी के लिए सरकार से वादों की पिटारी खोलने का संकेत दिया।
बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (vikassheel Insaan Party) के संस्थापक मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान अर्जुनपुर में आयोजित जन चेतना रैली में किया। उन्होंने कहा कि वह कितनी सीटों पर जीत हासिल करेंगे यह तय नहीं है लेकिन कम से कम 100 सीटों पर वह निषाद मल्लाह बिरादरी के वोट से राजनीति करने वालों को हराने का काम करेंगे। इस बार वह चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि हराने के लिए लड़ेंगे।
अब मल्लाह का बेटा नाव से ही नहीं उड़न खटोले से भी चलता है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बीज बोने के लिए पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि जब तक आरक्षण नहीं तब तक गठबंधन नहीं। निषाद मल्लाह बिरादरी के लिए आरक्षण की बात रखी। कहा कि गठबंधन तभी होगा जब आरक्षण की बात कबूल की जाएगी।
भाजपा के गठ बन्धन में शामिल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौदागर बताया। कहा कि एक सांसद और एमएलसी पद पाकर सत्ता में शामिल हो गए और अपनी बिरादरी को भूल गए। फूलन देवी को जुझारू महिला बताया कहा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है। जिन्होंने संघर्ष करते हुए अन्याय का विरोध किया। उड़न खटोला से पहुंचे मुकेश साहनी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अच्छी खासी भीड़ देखकर गदगद मुकेश ने 165 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!