Sonbhadra news: मजदूर से पहले की मारपीट फिर मारी गोली, हालत गंभीर

Sonbhadra news: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेहुड़ी कला गांव के पास मंगलवार की रात तियरा नायक गांव निवासी एक मजदूर को 5 लोगों ने पहले घेरकर लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Deepak Kumar
Published on: 17 Aug 2021 11:43 PM IST
Some people thrashed and shot a laborer In Sonbhadra
X

घायल मजदूर का ईलाज करते हुए।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेहुड़ी कला गांव के पास मंगलवार की रात तियरा नायक गांव निवासी एक मजदूर को रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल का कहना है कि 5 लोगों ने उसे पहले घेरकर लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उपचार जारी है। मौके का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राजेश (45) पुत्र रामजियावन प्रसाद निवासी तियरा नायक, थाना राबर्ट्सगंज मंगलवार को मजदूरी करने के लिए राबर्ट्सगंज बाजार आया हुआ था। यहां से काम समाप्त होने के बाद बाजार से कुछ सामान खरीदते हुए रात साढ़े आठ बजे के करीब पैदल ही घर के लिए जा रहा था।

5 लोगों ने पीटाई के बाद मारी गोली

घायल के मुताबिक जैसे ही वह मेहुड़ी खुर्द गांव के पास पहुंचा तो 5 लोगों ने उसे घेर लिया। पहले उसे डंडे से पीटा, इसके बाद उसे गोली मारते हुए वहां से निकल गए। इसी दौरान एक गोली उसके बांह को चीरते हुए, सिर को छूते हुए निकल गई। चीख-पुकार पर गांव के लोग पहुंचे तो उसे खून से लथपथ पड़ा देख सन्न रह गए।

उसे गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मामले की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज सुभाष राय को दी गई। सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को तत्काल वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों की टीम उसके उपचार में लग गई। उसे अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों तथा मेहुड़ी खुर्द गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई।

घटना की जांच कर दी शुरू

उधर, पुलिस का कहना है कि गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। उसे गोली किसने मारी या किन परिस्थितियों में गोली लगी? इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मौके का निरीक्षण करने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!