TRENDING TAGS :
प्रदेश के 32 जिलों में अलर्ट, मौसम खराब रहने के आसार
प्रवक्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव राजस्व ने ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये हैं और आवश्यक धनराशि भी जारी कर दी गयी है।
लखनऊ: अगले कुछ दिनों तक आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी के बाद प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 32 जिलों को अलर्ट कर दिया है। यह चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
शनिवार रात आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावितों को फौरन राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारियों से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने और 48 घंटे में नुकसान का कृषकवार सर्वे कराने का निदेंश दिया है।
ये भी पढ़ें— लोकसभा चुनाव: महागठबंधन की रैली दलित-मुस्लिम कार्ड पर सीमित
मुख्यमंत्री ने आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों से जनहानि, पशु हानि तथा मकान क्षति रिपोर्ट मिलने पर प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि आपदा प्रभावितों को राहत और मदद पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बेमौसम वर्षा और कहीं-कहीं वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें— Election: भाजपा का नया नारा: फिर एक बार, मोदी सरकार
प्रवक्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव राजस्व ने ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये हैं और आवश्यक धनराशि भी जारी कर दी गयी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!