जानिए क्यों सीएम योगी ने राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से यहां उनके आवासों पर मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद दोनों बैठकें शिष्टाचार मुलाकात थीं।

Aditya Mishra
Published on: 16 Jun 2019 10:41 PM IST
जानिए क्यों सीएम योगी ने राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल से की मुलाकात
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से यहां उनके आवासों पर मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद दोनों बैठकें शिष्टाचार मुलाकात थीं।

उन्होंने यह भी बताया कि योगी ने अपने राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री यहां शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने आए थे।

योगी ने रविवार को यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों स्थान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!