TRENDING TAGS :
मेरठ में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर फायरिंग, महिला की मौत, कई घायल
रविदास जयंती को लेकर कई दिनों से गांव में दलित समाज की बैठक चल रही थी। इसी बैठक में दो सगे भाई शम्भू दयाल पक्ष और गिरवर पक्ष के लोग भी शामिल हो रहे थे। किसी बात को लेकर गिरवर पक्ष के लोग और शम्भू दयाल पक्ष के बीच विवाद हो गया।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना सरधना क्षेत्र के इकडी गांव में रविदास जयंती को लेकर सगे भाइयों के बीच हुई बैठक में पनपा विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। मंगलवार शाम को इसी विवाद के चलते ताऊ के लड़कों ने चाचा के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के बीच एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी, बहु और बेटे घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद
दरअसल रविदास जयंती को लेकर कई दिनों से गांव में दलित समाज की बैठक चल रही थी। इसी बैठक में दो सगे भाई शम्भू दयाल पक्ष और गिरवर पक्ष के लोग भी शामिल हो रहे थे। किसी बात को लेकर गिरवर पक्ष के लोग और शम्भू दयाल पक्ष के बीच विवाद हो गया।
सोमवार शाम को इसी विवाद में गिरवर पक्ष के बेटों ने शम्भू की पिटाई भी कर दी। उसके बाद से दोनों के बीच तनाव बढ़ रहा था। मंगलवार शाम को अचानक गिरवर के बेटे कई हमलावरों के साथ शम्भू के घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें...विधान परिषद में पत्रकारों के उत्पीड़न का उठा मामला, जानिए क्या बोली सरकार
फायरिंग में महिला की मौत
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फायरिंग में गोली लगने से शम्भू की पत्नी मुकेश की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा आदेश, बहु सोनिया और बेटी ममता घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती किया गया। जहां से सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें...झांसी: 114 दिव्यांग बच्चों को बांटे सहायक उपकरण, चेहरे पर दिखी मुस्कान
वहीं मृतका मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रवक्ता के अनुसार घटना के संबंध में मृतक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रविदास जयंती आयोजन के नाम पर फ्राड करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोंनो पक्षों में विवाद था,जो आज की घटना का कारण बन गया।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!