TRENDING TAGS :
मनचलों ने किए भद्दे कमेंट, विरोध पर महिला को बाजार में घसीट कर मारा
मनचलों ने महिला को बालों से पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई की। सरेआम दोनों ने महिला को घसीट घसीट कर लात मुक्कों से पीटा। जब तक महिला बेहोश नहीं हो गयी तब तक दोनों मनचले उसे बेदर्दी से पीटते रहे। महिला बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गयी तो मनचले उसे छोड़कर फरार हो गए।
शामली: कांधला थाना क्षेत्र के मेन बाजार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 2 मनचलों ने एक महिला को बुरी तरह पीट डाला। महिला अश्लील फब्तियां कसने वाले एक मनचले को थप्पड़ मार दिया था।
नागवार गुजरा विरोध
-अश्लील फब्तियों का विरोध करने पर जब मनचले नहीं माने, तो महिला ने एक को थप्पड़ जड़ दिया।
-थप्पड़ से गुस्साए दोनों मनचलों ने सरेबाजार महिला पर हमला बोल दिया।
-मनचलों ने महिला को बालों से पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई की।
-सरेआम दोनों ने महिला को घसीट घसीट कर लात मुक्कों से पीटा।
-जब तक महिला बेहोश नहीं हो गयी तब तक दोनों मनचले उसे बेदर्दी से पीटते रहे।
अस्पताल में भर्ती
-महिला बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गयी तो मनचले उसे छोड़कर फरार हो गए।
-जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
-इस दौरान बाजार में मौजूद भीड़ तमाशबीन बनकर महिला की पिटाई देखती रही।
-फिलहाल कांधला पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!