World Heritage Day 2025 : विश्व धरोहर दिवस पर विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन, कार्यक्रम से जुड़ने के लिए ऐसे करें बुकिंग

World Heritage Day 2025: 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस है इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड प्रदेश के पांच प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में हेरिटेज वॉक का आयोजन करने जा रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 17 April 2025 5:13 PM IST
World Heritage Day 2025
X

World Heritage Day 2025 (Image Credit-Social Media)

18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड प्रदेश के पांच प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और आगरा में विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन करने जा रहा है। जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। आइये जानते हैं क्या-क्या खास होने वाला है इस दिन।

विश्व धरोहर दिवस पर विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन

जयवीर सिंह ने बताया कि इस दिन को इस तरह मनाने के पीछे उद्देश्य है कि आम लोग और विशेष रूप से युवा राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित हों। इस हेरिटेज वॉक के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने शहर के गौरवशाली विरासत, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय गाइड, संस्कृत परिस्थितियों और पारंपरिक व्यंजनों का भी समावेश होगा। दरअसल राज्य सरकार इस दिवस को इस तरह से मना कर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है। साथ ही साथ धरोहर स्थलों के संरक्षण और जागरूकता को भी जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

इस दिवस के बारे में और विस्तार से बताते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि 18 अप्रैल को यूपीएसटीडीसी की अपटूअर्स ट्रैवल डिवीजन द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित गाइड ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देंगे। इतना ही नहीं भ्रमण के दौरान पर्यटक न केवल प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से सभी को रूबरू होंगें बल्कि उन्हें स्थानीय लोक कला, संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिला की विविधता का अनुभव भी कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य होगा उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन जन तक पहुंचाना।

हेरिटेज वॉक के आयोजन के लिए विशेष तरह के पैकेज तैयार

पर्यटन मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेरिटेज वॉक के आयोजन के लिए विशेष तरह के पैकेज भी तैयार किए गए हैं। हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को ट्रांसपोर्ट गाइड सेवा प्रवेश शुल्क और नाश्ता जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जायेंगीं। वॉक लगभग ढाई से 3 घंटे की होगी। पैकेट शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है -आगरा के लिए 899 रुपए प्रति पर्यटक, वाराणसी के लिए 475 रुपए प्रति पर्यटक, झांसी के लिए 850 रुपए प्रति पर्यटक, प्रयागराज के लिए ₹500 प्रति पर्यटक और लखनऊ के लिए ₹800 प्रति पर्यटक।

ऐसे करें बुकिंग

अगर आप भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप पैकेज की बुकिंग यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट www.upscdc.co.in से कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। वहीं घरेलू पर्यटन में देश पहले स्थान पर है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story