TRENDING TAGS :
लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान यादव सिंह पर वकीलों का हमला, ED अधिकारियों को भी पीटा
लखनऊ: नोएडा टेंडर घोटाला के मुख्य आरोपी इंजीनियर यादव सिंह को सोमवार (27 फरवरी) को लखनऊ में कोर्ट में पेश किया गया। खबरों के मुताबिक इस दौरान वकीलों ने यादव सिंह को पीट दिया। बता दें कि यादव सिंह को ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग केस में कोर्ट में पेश किया था।
पेशी के बाद कोर्ट ने यादव सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान कुछ वकीलों ने यादव सिंह की पिटाई कर दी। वकीलों ने ईडी टीम को भी निशाना बनाया। वहीं सीओ को दौड़ाकर पीटा। ये पूरा बवाल यादव सिंह की फोटो खींचने से शुरू हुआ था।
ईडी अधिकारी भी पिटे
यादव सिंह को बचाने के चक्कर में ईडी अधिकारियों की भी पिटाई हो गई। ईडी की टीम कोर्ट में सुनवाई के बाद यादव सिंह को मुंह छुपाकर बाहर ले जा रही थी। इसी दौरान यादव सिंह के साथ ईडी की टीम पर वकीलों ने हमला बोल दिया। इसके बाद ईडी के अधिकारी यादव सिंह को वहां से किसी तरह बचाकर एम्बुलेंस में ले गए।
व्हील चेयर के जरिए यादव सिंह पहुंचा अदालत
हाई प्रोफाइल अभियुक्त यादव सिंह को गाजियाबाद की डासना जेल से ईडी की विशेष अदालत के समक्ष जरिए प्रोडक्शन वारंट तलब किया गया था। आदेश के अनुपालन में उसे सुरक्षा बंदोबस्त के बीच केार्ट में पेश किया गया। यादव को गाजियाबाद से एम्बुलेंस से लाया गया था। केार्ट परिसर के बाहर उसे एंबुलेंस से उतारकर व्हील चेयर पर बैठा दिया गया, जहां से उसे अदालत क़क्ष तक व्हील चेयर पर लाया गया। केस की कार्यवाही के दौरान यादव सिंह व्हील चेयर पर ही बैठा रहा। अदालती कार्यवाही के दौरान ईडी के सहायक निदेशक त्रिगुण बिसेन भी मौजूद थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


