TRENDING TAGS :
योगी सरकार की बड़ी तैयारी, राम-जानकी मार्ग बनेगा बेहद खास
प्रदेश के धार्मिक स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास करने में लगे हुए हैं। धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर वह हर रोज अधिकारियों को दिषा निर्देश दे रहे हैं।
लखनऊ: प्रदेश के धार्मिक स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास करने में लगे हुए हैं। धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर वह हर रोज अधिकारियों को दिषा निर्देश दे रहे हैं।
आज उन्होंने एक बार फिर कहा कि बरसात का मौसम खत्म हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी धार्मिक स्थलों के मार्गों को 15 नवम्बर, तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम किया जाए। उन्होंने राम-जानकी मार्ग को मोटरेबल बनाए जाने को कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि कलेक्ट्रेट भवन तथा विकास भवन का निर्माण इस प्रकार किया जाना चाहिए, जिससे जनपद स्तरीय सभी कार्यालय वहां संचालित किए जा सकें।
यह भी पढ़ें...UP में जबरन रिटायरमेंट: अब स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों की होगी छुट्टी
उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन, बस्ती के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बस्ती में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए अधिशासी अभियन्ता की सम्पत्ति जब्त किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति है। भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें...SBI ने बदला नियम: अब इसके बिना ATM से नहीं निकाल पाएंगे पैसा, जानें पूरी डिटेल्स
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर तथा संत कबीर नगर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इन जिलों में पर्यटन विकास की व्यापक सम्भावनाएं हैं। इसी प्रकार जनपद बस्ती में मखौड़ा धाम आदि के पर्यटन विकास की योजना भी बनायी जाए। उन्होंने जनपद सिद्धार्थनगर में बौद्ध सर्किट के तहत गेस्ट हाउस तथा बुद्ध थीम पार्क के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिद्धार्थनगर मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच एक टीम भेजकर कराए जाने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें...उत्तराखंड में रोजगार का मौका: 40 हजार नौकरियां, त्रिवेंद्र सरकार की ये तैयारी
बैठक में बताया गया कि बस्ती मण्डल में 50 करोड़ रुपए से अधिक लागत की चार परियोजनाएं हैं। इनमें बस्ती की एक, संत कबीर नगर की 01 तथा जनपद सिद्धार्थनगर की दो परियोजनाएं सम्मिलित हैं। बैठक मंे बताया गया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु भी तेजी से निर्माणाधीन है। जनपद संत कबीर नगर में संत कबीर अकादमी की स्थापना करायी जा रही है। इस परियोजना का 55 प्रतिशत कार्य सम्पादित हो चुका है। आजमगढ़-गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सपे्रस-वे मण्डल के जनपद संत कबीर नगर में आंशिक रूप से गुजरेगा।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


