TRENDING TAGS :
योगी सरकार आयोजित करेगी विश्व प्रसिद्ध होली, इन जगहों पर होगा मुख्य आकर्षण
होली की रंगत शुरू होते ही माहौल रंगीन दिखने लगा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी योगी सरकार होली पर भगवान कृष्ण से जुड़े मथुरा के अलग-अलग स्थानों पर लट्ठमार...
लखनऊ। होली की रंगत शुरू होते ही माहौल रंगीन दिखने लगा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी योगी सरकार होली पर भगवान कृष्ण से जुड़े मथुरा के अलग-अलग स्थानों पर लट्ठमार, छड़ीमार, अबीर गुलाल होली समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी।
ये भी पढ़ें- यूपी के हर जिले में युवाओं के लिए युवा हब बना रही प्रदेश सरकार: सीएम योगी
प्रदेश का पर्यटन एवम संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा जिला प्रशासन करेगा। इसके लिए सरकार ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर इसे जारी कर दिया है। जिसके अनुसार कल 3 मार्च से 12 मार्च तक मथुरा के बरसाना, नन्दगाँव, गोकुल, द्वारिकाधीश मन्दिर, बलदेव सहित भगवान कृष्ण की जन्मभूमि से जुड़े विभिन्न स्थानों पर होगा।
गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी
3 मार्च को बरसाना में लड्डू होली, 4 मार्च को लटठमार होलीी, 5 मार्च को नंदगांव में लठठ्मार होली और गांव रावल में लठठामार होली के साथ रंगवाली होली भी खेली जाएगी। ठसके अलावा 6 मार्च को मथुरा में और वृंदावन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी।
मथुरा की प्रसिद्ध होली में टेसू से खेली जाती है

पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में 9 मार्च को गांव फालैन में फालैन की होली तथा द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा में होली डोला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मथुरा की प्रसिद्ध होली में टेसू से खेली जाने वाली होली 10 मार्च को खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें-यूपी के हर जिले में युवाओं के लिए युवा हब बना रही प्रदेश सरकार: सीएम योगी

मुखराई में चरकुलला नृत्य का आयोजन किया जाएगा
जबकि 11 मार्च को बलदेव में दाऊ जी का हुंरग खेला जाएगा। ब्रज के गांव मुखराई में चरकुलला नृत्य का आयोजन किया जाएगा। जिसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। इसी दिन नंदगांव में भी जाब का हुरंगा तथा गांव बठैन में गिडोह का हुंरगा खोला जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


