TRENDING TAGS :
Zila Panchayat Election UP 2021: सहारनपुर में चौधरी मांगेराम जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्विरोध हुए निर्वाचित
Zila Panchayat Election UP 2021: सहारनपुर से भाजपा के मांगेराम वर्मा निर्विरोध ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुने गए है, जिसके बाद भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
भाजपा के चौधरी मांगेराम जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित
Zila Panchayat Election UP 2021: सहारनपुर से भाजपा के मांगेराम वर्मा निर्विरोध ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुने गए है, जिसके बाद भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। वहीं अपने जीत का प्रमाण पत्र लेने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला भी ढोल नगाड़ों के साथ आज जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचा। साथ ही नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत अध्यक्ष को बधाई देने आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी भी पहुंचे।
आपको बता दें की जिस तरह से बसपा व कांग्रेस ने गठबंधन करके अपने प्रत्याशी को ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नवीन खटाना की माता शिमला देवी के नाम का समर्थन किया था, लेकिन नामांकन दाखिल करने के दिन बसपा समर्थकों के बीच झगड़ा होने के चलते नामांकन दाखिल नही किया गया था। वहीं एक बसपा के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह उर्फ जोनी के नाम का नामंकन पत्र दाखिल किया गया था, लेकिन आज जसवीर सिंह जोनी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के मांगेराम वर्मा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुना गया, जिससे भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर भाजपा के ज़िला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी, आयुष मंत्री डा धर्म सिंह सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, जसवंत सैनी, रामपुर विधायक देवेंद्र निम देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, गंगोह विधायक कीरत सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, ज़िला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!