Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Zila Panchayat Election UP 2021: मैनपुरी में सपा ने मनोज यादव को बनाया प्रत्याशी, किया जीत का दावा
Zila Panchayat Election UP 2021: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मनोज यादव के नाम की घोषणा की।
सपा प्रत्याशी मनोज यादव (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
Zila Panchayat Election UP 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मैनपुरी में लंबे समय से सपा का कब्जा बरकरार रहा है। इस बार चुनाव में सपा समर्थित 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की है। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए छः जिला पंचायत सदस्यों ने आवेदन किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनोज यादव के नाम पर अपनी स्वीकृति दी है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने मनोज यादव के नाम की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की घोषणा होने बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनोज यादव का स्वागत किया है। वहीं सपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा 24 जून को की है। लेकिन मनोज यादव 22 जून को ही नामांकन पत्र खरीद चुके हैं।
इससे साफ है कि पार्टी हाईकमान ने पहले ही उनके नाम पर मुहर लगा दी थी। मनोज यादव लगातार दूसरी बार बेवर ब्लॉक के वार्ड संख्या आठ से सपा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वर्तमान में वह जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हैं।
किस दल के पास कितने समर्थित सदस्य
सपा- 13
भाजपा- 08
निर्दलीय- 08
कांग्रेस- 01
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनोज यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा होगा। अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!