Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Zila Panchayat Election UP 2021: बदायूं में भी भाजपा जीती, जानिए किसे मिला कितना वोट
Zila Panchayat Election UP 2021: बीजेपी की वर्षा यादव को 28 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले हैं।
वर्षा यादव (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
Zila Panchayat Election UP 2021: बदायूं जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी की वर्षा यादव को 28 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले हैं।
बदायूं जिले में भाजपा से वर्षा यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता है। वर्षा यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीतने पर वर्षा यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वर्षा यादव ने 28 वोट पाकर जीत हासिल की है।
आपको बता दें कि सपा के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य को प्रत्याशी बनाया था। सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव दोनो ही पार्टी ने दमदार तरीके से लड़ा था। वर्षा यादव ने चुनाव जीतने के बाद सभी जिला पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुझे जनता ने चुना है और हमे जनता की सेवा करनी है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!