TRENDING TAGS :
Zila Panchayat Election UP 2021: जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव शनिवार को, भाजपा सपा में सीधी टक्कर
Zila Panchayat Election UP 2021: भाजपा, सपा और कांग्रेस ने 53 जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए अपने राजनीतिक समीकरण फिट कर लिए हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे कर मतदान होगा।
कांसेप्ट इमेज (फोटो- सोशल मीडिया)
Zila Panchayat Election UP 2021: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को अपनी ताकत दिखाने का राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इसके लिए भाजपा सपा और कांग्रेस ने 53 जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए अपने राजनीतिक समीकरण फिट कर लिए है। शनिवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे कर मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि 22 जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो चुके हैं, जिसमें 21 पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा किया है। इनमें सहारनपुर, बहराइच, इटावा, चित्रकूट, आगरा, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल है जहां पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है।
तीन जुलाई को सम्पन्न होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए 37 सीटे ऐसी भी हैं जहां पर दो ही उम्मीदवार है लेकिन कुछ सीटे ऐसी भी हैं जहां पार्टी के विद्रोही उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबले में समाजवादी पार्टी और भाजप ही हैं। जबकि बसपा ने इस चुनाव में हिस्सा न लेने की बात कही है। .वहीं कांग्रेस अपने परम्परागत किले रायबरेली को बचाने के लिए एडी चोटी लगाए हुए है। यह उसके लिए बेहद प्रतिष्ठा की सीट है। इसके लिए समाजवादी पार्टी भी उसके साथ है। सपा ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। जहां गांधी नेहरू परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर गोट बिछा रहे हैं। वहीं भाजपा इस सीट पर भी कांग्रेस को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा ने यहां निर्दलीय उम्मीदवार रंजना चौधरी को अपना समर्थन दिया है वही कांग्रेस ने आरती सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!