बस्ती के राना दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए बस्ती के राना दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

Dhananjay Singh
Published on: 18 March 2019 9:22 PM IST
बस्ती के राना दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल
X

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए बस्ती के राना दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी छोड़कर जनपद बस्ती के राना दिनेश प्रताप सिंह के साथ उदय शंकर शुक्ला पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख संघ, अखिलेश प्रताप सिंह पूर्व जिला सचिव सपा युवजन सभा, कपिल देव सिंह सदस्य जिला पंचायत सपा ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही रूबी सिंह जनपद लखनऊ तथा आजमगढ़ जनपद के तृणमूल कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा एवं अरविन्द मिश्रा ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, शिव पाण्डेय एवं राजेन्द्र बहादुर सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने लोगों को कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित समाज की लड़ाई लड़ती रही है और आने वाले दिनों में 2019 के चुनाव में केन्द्र की मौजूदा सरकार ने जो देश के युवाओं, किसानों के साथ विश्वासघात किया है उस लड़ाई को न केवल मजबूती से लड़ेगी अपितु जीतेगी।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!