TRENDING TAGS :
Uttarakhand Accident: उत्तरकाशी में हादसा, खाई में गिरी 40 तीर्थयात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत
Uttarakhand Hadsa: यमुनोत्री जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 40 लोग में से 23 यात्रियों की मौत हो गई है।
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: Photo - Social Media
Uttarakhand Hadsa: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक भीषण सड़क हादसे (Hadsa road accident in uttarkashi) की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकरी के मुताबिक, यमुनोत्री जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में मध्य प्रदेश के 40 लोग सवार थे। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे (Yamunotri National Highway) पर डमटा के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी तीर्थयात्री यमुनोत्री की यात्रा पर निकले थे। ज्ञात हो कि उत्तराखंड में अभी पवित्र चारधाम (केदरानाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) की यात्रा चल रही है। जिसमें अब तक लाखों की संख्या में श्रद्धालू शामिल हो चुके हैं। हर रोज बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
राहत एवं बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना जल्द ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना गई। फिलहाल दोनों मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने हादसे में 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। घायल यात्रियों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के हैं और बस भी वहीं से आ रही थी। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
माना जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज होगी और वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, जांच के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी कि ये हादसा बस में आई अचनाक किसी खराब के कारण हुआ या चालक के गलती से हुआ।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


