×

Election Trending Video: रायबरेली की सियासी जंग भी राहुल के लिए नहीं होगी आसान, लगातार बढ़ रहा BJP का वोट शेयर

Raebareli Election Election Trending Video: रायबरेली सीट को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। इस लोकसभा सीट से फ़िरोज़ गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी संसद पहुँच चुकी हैं।

Yogesh Mishra
Published on: 30 May 2024 10:26 AM GMT
X

Raebareli Election Election Trending Video: उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा राज्य है। यहाँ अस्सी लोकसभा की सीटें हैं। इसलिए यहाँ हॉट सीटों की संख्या बहुत है।हॉट सीटों की संख्या पॉलिटिकल पार्टी के हिसाब से और नेताओं के हिसाब से भी अलग अलग बैठती है।भारतीय जनता पार्टी के लिहाज़ से लखनऊ और वाराणसी दो हॉट सीटें हैं। कांग्रेस के लिहाज़ से अमेठी और रायबरेली हॉट सीटें मानी जाती हैं। रायबरेली इस बार सबसे हॉट सीट गिनी जा रही है। क्योंकि यहाँ से राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं।राहुल गांधी पहले अमेठी से चुनाव लड़ते थे। पारंपरिक सीट उनकी रही है। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कड़ी शिकस्त दे दी। हालाँकि राहुल गांधी दो जगहों से लड़ रहे थे। अमेठी और वायनाड । वायनाड से जीते में कामयाब हुए। अमेठी से अपनी हार के बाद राहुल गांधी का रायबरेली शिफ़्ट करना यह बताता है कि कांग्रेस अपनी इस पुश्तैनी सीट को ऐन केन प्रकारेण बचाना चाहती है। राहुल गांधी इस बार भी वायनाड और रायबरेली से लड़ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। अमेठी से कांग्रेस पार्टी ने अपने हनुमान कहे जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को उतार दिया। रायबरेली की इस हॉट सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। दिनेश प्रताप सिंह पिछली बार सोनिया गांधी से मुख़ातिब हुए थे। हार गये थे। सरकार में उन्हें मंत्री का ओहदा हासिल है। हालाँकि रायबरेली के समीकरण को देखा जाये तो जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के वोट लगातार बढ़ रहे हैं, और कांग्रेस पार्टी के वोटों में कमी होती जा रही है। उस तरह तो राहुल गांधी की राह आसान नहीं दिख रही है।

रायबरेली सीट को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। इस लोकसभा सीट से फ़िरोज़ गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी संसद पहुँच चुकी हैं।

2004 से 2019 तक के चुनाव मे। सोनिया गांधी इस सीट की नुमाइंदगी कर चुकी हैं। हाल फ़िलहाल वह सक्रिय राजनीति से बाहर हैं। राजस्थान से राज्य सभा सदस्य हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर राहुल गांधी की हार के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का केवल यही दुर्ग बचा रह गया। इस बार के चुनाव में इस दुर्ग को भाजपा जीतने के लिए जद्दोजहद कर रही है।

Admin 2

Admin 2

Next Story