TRENDING TAGS :
ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला अमेरिका, 11 घायल
गोलीबारी की यह घटना अमेरिका के न्यू ऑरलियंस शहर में हुई है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह गोलीबारी 11 लोगों पर की गई है। 11 लोग घायल और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नई दिल्ली: ताज़ा खबर के अनुसार अमेरिका में एक बार फिर लोगों पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी की यह घटना अमेरिका के न्यू ऑरलियंस शहर में हुई है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह गोलीबारी 11 लोगों पर की गई है। 11 लोग घायल और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
ये भी देखें : दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए यूपी को सर्वोत्तम राज्य समेत तीन पुरस्कार
पुलिस के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। इस गोलीबारी में अभी किसी भी मौत की बात सामने नहीं आई है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि गोलीबार रविवार तड़के तीन बजे हुई।
ये भी देखें : ड्रोन कैमरों की निगरानी में 15 दिसंबर तक नहरों की होगी सिल्ट सफाई
लंदन ब्रिज के पास शुक्रवार शाम को हुई थी गोलीबारी
बीते 29 नवंबर को दुनिया में मशहूर लंदन ब्रिज के पास शुक्रवार शाम को गोलीबारी और चाकू से हमले की खबर आई थी। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को सीज कर लिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
इस हमले के लिए एक शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि लंदन एंबुलेंस सर्विस ने इसे ‘बड़ी घटना’ करार दिया है। इससे पहले लंदन ब्रिज पर जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!