TRENDING TAGS :
PM स्कॉट मॉरिसन ने रद्द किया भारत दौरा, ऑस्ट्रेलिया में लगी है भीषण आग
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग लगी है। अब इसकी वजह से प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। स्कॉट मॉरिसन की यात्रा 13 जनवरी से होने वाली थी। पीएम मोदी के न्योते पर मॉरिसन 13 से 16 जनवरी के बीच भारत के दौरे पर आने वाले थे।
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग लगी है। अब इसकी वजह से प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। स्कॉट मॉरिसन की यात्रा 13 जनवरी से होने वाली थी। पीएम मोदी के न्योते पर मॉरिसन 13 से 16 जनवरी के बीच भारत के दौरे पर आने वाले थे।
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में लगी भीषण आग से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई पर्यटक फंसे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की है और सड़कों को बंद कर दिया। वहां से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को निकाला जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने शुक्रवार को सैंकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस आग में लगभग 500 घर तबाह हो गए हैं।
यह भी पढ़ें…भारत-श्रीलंका का 2020: मैदान पर ऐसे भिडेंगी दोनों टीमें, ये होगी टीम
तो वहीं 4000 लोग विक्टोरिया के मैलाकूटा क्षेत्र में फंसे हुए हैं जो नववर्ष के जश्न के कारण वहां फंस गए हैं। इनमें 3000 पर्यटक हैं। करीब 1000 लोगों को नौसेना के पोत से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें…भारत-श्रीलंका का 2020: मैदान पर ऐसे भिडेंगी दोनों टीमें, ये होगी टीम
यह आग ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स राज्य के तटीय इलाके में सबसे ज्यादा फैली है। यहां के सिडनी, माल्लाकूटा, वॉलेमी नेशनल पार्क, पोर्ट मैक्यूरी, न्यूकॉस्टल और ब्लूमाउंटेन्स इलाके के जंगलों में सबसे ज्यादा असर हुआ है।
यह भी पढ़ें…मायावती को तगड़ा झटका: इन दिग्गज विधायकों ने छोड़ा साथ, यहां देखें लिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरिसन को फोन कर आग से हुए नुकसान पर संवेदना जाहिर की। उन्होंने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और वहां की जनता को मदद देने की पेशकश भी की जो इस आपदा को झेल रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!