TRENDING TAGS :
पाकिस्तान: शाह नूरानी दरगाह में धमाका, 52 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के खुजदार जिले में शाह नोरानी दरगाह में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 70 लोग घायल भी हो गए। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने अपनी वेबसाइट डॉन.कॉम पर तहसीलदार जावेद इकबाल के हवाले से लिखा है, ‘विस्फोट में बच्चों और महिलाओं सहित 30 लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हो गए।’ यह विस्फोट दरगाह परिसर के अंदर उस जगह हुआ, जहां धमाल(सूफी रिवाज) हो रहा था।
क्वेटाः पाकिस्तान के मशहूर शाह नूरानी दरगाह पर शनिवार देर शाम जोरदार धमाका हुआ। इसमें 52 लोगों की मौत हुई और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की तादाद बढ़ने का अंदेशा है। धमाका जब हुआ, उस वक्त यहां सूफी संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी वजह से यहां ज्यादा लोग आए हुए थे।
दरगाह में क्या हुआ?
शाह नूरानी की करीब 500 साल पुरानी दरगाह बलूचिस्तान के लासवेला जिले में है। दरगाह का प्रबंधन मशहूर सामाजिक संगठन ईधी फाउंडेशन के पास है। पाकिस्तान पुलिस की ओर से बताया गया कि धमाके के वक्त दरगाह में करीब एक हजार लोग थे। मृतकों और घायलों में ज्यादा संख्या बच्चों और महिलाओं की बताई जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत घायलों को मेडिकल हेल्प देने में हुई। इसकी वजह ये है कि सबसे करीब का हॉस्पिटल 150 किलोमीटर दूर है।
क्या कह रही है सरकार?
बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि फिलहाल सारा जोर घायलों को बचाने में है। तहसीलदार जावेद इकबाल ने जियो न्यूज को बताया कि हर रोज शाम को दरगाह में सूफी संगीत का कार्यक्रम होता है। पाकिस्तान के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं। खबर लिखे जाने तक किसी आतंकी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। पीएम नवाज शरीफ और तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने वाकये पर अफसोस जताया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!