75 साल के अमेरिकी रॉक लीजेंड बॉब डेलेन को मिलेगा साहित्य का नोबेल प्राइज

अमेरिकी गीतकार, कलाकार और लेखक बॉब डेलेन को इस साल का के साहित्‍य के नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है। बॉब को यह प्राइज अमेरिकी गीतों की परंपरा में कविता के नए भावों को रचने के लिए दिया जाएगा 75 साल के डिलन पांच दशकों से भी ज्‍यादा समय से लोकप्रिय संगीत और संस्‍कृति में प्रभावी शख्सियत रहे हैं। साल 2015 का साहित्‍य नोबेल स्‍वेंतलाना एलेक्सिविच को दिया गया था।

tiwarishalini
Published on: 13 Oct 2016 6:48 PM IST
75 साल के अमेरिकी रॉक लीजेंड बॉब डेलेन को मिलेगा साहित्य का नोबेल प्राइज
X

स्‍टॉकहोम: अमेरिकी गीतकार, कलाकार और लेखक बॉब डेलेन को इस साल के साहित्‍य के नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है। गुरुवार को नोबेल समिति ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी गीतों को नया आयाम देने के लिए बॉब डेलेन को यह प्राइज दिया जा रहा है। 75 साल के डेलेन पांच दशकों से भी ज्‍यादा समय से लोकप्रिय संगीत और संस्‍कृति में प्रभावी शख्सियत रहे हैं। साल 2015 का साहित्‍य नोबेल स्‍वेतलाना एलेक्सिविच को दिया गया था। प्राइज के साथ डेलन को करीब 6 करोड़ 20 लाख रुपए मिलेंगे। बता दें कि साल 1901 से अब तक 109 शख्सियतों को यह नोबेल प्राइज मिला है।

यह भी पढ़ें ... कोलंबिया के प्रेसिडेंट जुआन मैनुअल सांतोस को मिलेगा शांति का नोबेल प्राइज



यह भी पढ़ें ... ऑटोफैगी पर रिसर्च के लिए योशिनोरी ओसुमी को मिलेगा मेडिकल का नोबेल प्राइज

कौन हैं बॉब डेलेन ?

-बॉब डिलन का जन्‍म 21 मई 1941 को अमेरिका के मिनेसोटा में हुआ था।

-साल 1959 में उन्‍होंंने अपना करियर शुरू किया था।

-साल 1965 में बॉब का छह मिनट का 'लाइक ए रोलिंग स्‍टोन' सिंगल रिलीज हुआ।

-इस सिंगल के आने के बाद उनका करियर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया था।

-डेलन ने 54 साल में 70 एलबम निकाले। डेलन ने 653 गाने गाए और लिखे।

-उन्होंने 6 किताबें भी लिखीं हैं।



यह भी पढ़ें ... ज्यां-पियरे, जे फ्रैसर स्टाडर्ट और बर्नार्ड फेरिंगा को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!