तिरंगे के रंग से जगमगाएगा बुर्ज खलीफा, UAE के प्रिंस हैं इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अतिथि

aman
By aman
Published on: 25 Jan 2017 8:35 PM IST
तिरंगे के रंग से जगमगाएगा बुर्ज खलीफा, UAE के प्रिंस हैं इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अतिथि
X

दुबई: भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा एक अलग ही अंदाज में दिखेगा। बुधवार (25 जनवरी) रात बुजुर्ग खलीफा तिरंगे के रंग में रंग दिखेगा।

ये भी पढ़ें ...PM मोदी ने UAE को बताया महत्वपूर्ण साझीदार, 14 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकांउट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में इस बात की जानकारी दी है। ट्विट में लिखा गया है कि 'आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी रोशनी से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।'



-उल्लेखनीय है कि दुबई स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है।

-इसका नाम अबु धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर रखा गया है।

-गौरतलब है कि अबु धाबी के प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इस साल गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!