TRENDING TAGS :
बढ़ी चीन की बौखलाहट: भारत-ताइवान के संपर्क से हालत खराब, अब दी ये चेतावनी
ताइवान और भारत के करीबी संपर्क से बौखलाए चीन ने हिंद महासागर में परिवहन जोखिमों की चेतावनी दी है। साथ ही ये भी कहा है कि अगर भारत चीन से सीमा वार्ता पर ताइवान का सवाल उठाता है तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा।
नई दिल्ली: ताइवान और चीन की दुश्मनी तो जगजाहिर है। ताइवान पर अपना दावा करने वाला देश चीन अक्सर ताइवान की सीमा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश करता रहता है। वहीं अब चीन ताइवान और भारत के करीबी संपर्क से बैचेन हो उठा है। जिसके बाद बौखलाए देश चीन ने हिंद महासागर में परिवहन जोखिमों की चेतावनी दी है। दरअसल, हाल ही में ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में चीन के नापाक इरादों के बारे खुलकर बात की, इस से चीन बौखला उठा है।
चीनी विशेषज्ञ ने दी परिवहन जोखिमों की चेतावनी
इस इंटरव्यू के बाद बौखलाए चीन ने पहले तो इस साक्षात्कार पर विरोध दर्ज कराया और अब हिंद महासागर में परिवहन जोखिमों की चेतावनी दी है। चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीनी विशेषज्ञ ने ताइवान और भारत के करीबी संपर्क के बाद हिंद महासागर में परिवहन जोखिमों की चेतावनी दी है। साथ ही ये भी कहा है कि अगर चीन के साथ सीमा वार्ता पर भारत ताइवान का सवाल उठाता है तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा। बता दें कि भारत में स्थित चीनी दूतावास ने इस साक्षात्कार पर विरोध दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: जन्मजात बच्चों में दोष: नौनिहालों का यहां होगा उपचार, मिलेगी रोग से मुक्ति
अपने इंटरव्यू में विदेश मंत्री ने चीन की खोली पोल
गौरतलब है कि अपने इंटरव्यू में ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू नेकहा था कि चीन अपने आर्थिक रसूख का इस्तेमाल कर रहा है और दूसरे देशों पर दबाव डाल रहा है। आपको बता दें कि चीन की तरफ से हमेशा दावा किया जाता रहा है कि ताइवान के कुछ द्वीप उसकी टेरीटरी में आते हैं। जबकि ताइवान इन द्वीप पर अपना हक जताता आया है।
यह भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री के साथ बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग में मचा कोहराम
ताइवान चीन के आगे झुकने वाला नहीं
यहीं नहीं चीन ने लगातार सैन्याभ्यास और हवाई गश्ती के साथ सैन्य शक्ति के दम पर ताइवान को अपने क्षेत्र में मिलाने की बात कह चुका है। वहीं राष्ट्रपति साई इंग वेन ने सत्ता में आने के बाद साफ कर दिया है कि वे चीन के आगे झुकने वाले नहीं हैं। अब ताइवान के विदेश मंत्री ने चीन की पोल खोल कर रखी दी है, जिससे चीन की बौखलाहट बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: नीतीश पर बोले शाह: नहीं बदलेगा फैसला, भले ही भाजपा को ज्यादा सीटें मिले
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!