TRENDING TAGS :
Ajab Gajab: दुनिया के इस देश में होते हैं सबसे ज़्यादा तलाक, इस नंबर पर है भारत
Ajab Gajab: दुनिया में ये देश हैं जहाँ सबसे ज़्यादा तलाक के मामले सामने आये हैं। वहीँ क्या आपको पता है कि भारत इस लिस्ट में कहाँ पर है? आइये जानते हैं।
Ajab Gajab (Image Credit-Social Media)
Ajab Gajab: हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि शादी जन्मों का रिश्ता होता है लेकिन आज के बदलते परिवेश में हर रिश्ता बदलता जा रहा है। वहीँ पति और पत्नी के रिश्ते की बात करें तो उनमे भी दरारें आ रही है। वहीँ अगर बात पूरे विश्व की करें तो अमेरिका में तलाक की दर 45 % है इसके साथ ही चीन में 44 प्रतिशत और यूके में 41% है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें भारत कौन से नंबर पर है?
किस देश में होते हैं सबसे ज़्यादा तलाक
आजकल शादी में आई छोटी मोटी खट पट कब बेहद गंभीर मोड़ ले लेगी इसका अंदाज़ा लगाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन भारत में जहाँ शादी को जन्मों का नाता माना जाता है वहीँ कई अन्य देशों में तलाक के आकड़ों में वृद्धि एक चिंता की बात है। इतना ही नहीं भारत भी धीरे धीरे इस रफ़्तार में शामिल हो रहा है जहाँ पहले इक्का दुक्का ही तलाक के मामले भारत में सुनाई पड़ते थे वहीँ अब इसकी तादात काफी ज़्यादा बढ़ गयी है। लेकिन अन्य देशों के मुकाबले अभी भी भारत टॉप पर नहीं है। आइये जानते हैं किस देश में कितना ज़्यादा है ये आकड़ा।
उच्चतम तलाक दर वाले 10 देश
1. मालदीव - 5.5 प्रति एक हज़ार
2. गुआम - 4.3 प्रति एक हज़ार
3. रूस - 3.9 प्रति एक हज़ार
4. मोल्दोवा - 3.8 प्रति एक हज़ार
5. बेलारूस - 3.7 प्रति एक हज़ार
6. चीन - 3.2 प्रति एक हज़ार
7. अरूबा - 2.9 प्रति एक हज़ार
8. जॉर्जिया - 2.9 प्रति एक हज़ार
9. यूक्रेन - 2.9 प्रति एक हज़ार
10. कोस्टा रिका - 2.8 प्रति एक हज़ार
दुनिया में सबसे ज्यादा तलाक दर
मालदीव में तलाक की दर दुनिया में सबसे अधिक है, प्रति 1,000 लोगों पर लगभग 5.5 तलाक है। ये पिछले कुछ समय से एक मुद्दा बनता जा रहा है, अधिक से अधिक जोड़े एक साथ रहने का विकल्प चुनने के बजाय अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर रहे हैं। फ़िलहाल उच्च तलाक दर के पीछे कई कारण हैं जो कपल्स के जीवन में तनाव बढ़ा रहे हैं, जिसमें सामाजिक सामंजस्य की कमी और देश के भीतर कठिन आर्थिक परिस्थितियां शामिल हैं , साथ ही मानसिक तनाव, नशीली दवाओं का दुरुपयोग जैसी कई समस्याएं भी इसके लिए ज़िम्मेदार हैं इसके अलावा पारिवारिक कानून के प्रति मालदीव सरकार की नीतियों ने भी देश भर में तलाक की दर बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाई है।
किस स्थान पर है भारत
भारत में तलाक के मामले दुनिया के अन्य देशों से कम हैं। भारत इस लिस्ट में 25वें स्थान पर है।
तलाक के प्रमुख कारण
हालाँकि शादी टूटने के कारणों को लेकर हमेशा मतभेद बना रहता है लेकिन शोध और डेटा से पता चलता है कि दुनिया भर में तलाक के लिए कुछ प्रमुख कारण ज़िम्मेदार हैं। ये एक कारण भी हो सकता है और इनमें से कई का संयोजन भी हो सकता है।
- बहुत जल्दी शादी का होना
- एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
- यौन समस्याएँ
- धन और वित्तीय मुद्दे
- शराब और नशीली दवाएं
- संचार की कमी
- रोमांस की कमी
- बेजोड़ता
- पृष्ठभूमि में अंतर
- दुःख
- जीवनसाथी की व्यक्तिगत आदतें
- सेक्स की लत
- शारीरिक या/और मानसिक शोषण
- पालन-पोषण शैली में अंतर
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!