TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Cyclone Helen Alert: हेलेन की तबाही से कांप उठा अमेरिका, 42 से ज्यादा मौतें

Cyclone Helen Alert: भारी तबाही के चलते अमेरिका में अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Sep 2024 2:44 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2024 2:52 AM GMT)
Cyclone Helene Alert
X

Cyclone Helene Alert (Pic: Social Media)

Cyclone Helene Alert: अमेरिका में हेलेन साइक्लोन के चलते तबाही मची हुई है। तूफान बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। भीषण तबाही में अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है। हेलेन तूफान खतरनाक और विनाशकारी श्रेणी चार के तूफान में तब्दील हो गया है। बताया जा रहा है कि यह इस साल अमेरिका में आने वाले सबसे शक्तिशाली तूफानों में से है। जानकारी के अनुसार इस तूफान से अमेरिका के चार राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इनमें फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और दक्षिण कैरोलिना शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौत इन्ही राज्यों में बताई जा रही है।

तेज हवाओं से बुरा हाल

शुक्रवार को हेलेन तूफान ने फ्लोरिडा और पूरे दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में तबाई मचाई। इससे पहले तूफान बृहस्पतिवार को देर रात ही फ्लोरिडा में दस्तक दे चुका था। बिग बेंड इलाके में दस्तक के दौरान तूफान की गति करीब 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके साथ ही ऊंची लहरें उठ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस तूफान के चलते छह मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। भारी तूफान के चलते लोगों के हालत बदतर हैं। इलाकों में बिजली गुल है। राहत और सुरक्षा बल लोगों को तूफान प्रभावित इलाकों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।

40 लाख घरों में बिजली गुल

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में तूफान का भयानक रूप देखने को मिला। दक्षिण पूर्वी अमेरिका में तबाही से लोगों के हालात बिगड़ गए हैं। अमेरिका के पेरी और फ्लोरिडा में बारिश के चलते इमारत ढह गई। पेरी में हवाओं की रफ्तार ने लोगों को बेहाल कर रखा है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना में बिजली गुल है। करीब 40 लाख घरों में बिजली नहीं है। उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट और दक्षिण कैरोलिना के एंडरसन पर कई घरों पर पेड़ गिर गए हैं। इनमें कई लोगों की मौत हो गई है। अब तक मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई है। यह अभी आगे भी बढ़ सकती है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story