TRENDING TAGS :
शादी में दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सभी हैरान
सायप्रस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी के दौरान कुछ ऐसा किया।
फोटो-सोशल मीडिया
नई दिल्ली। सायप्रस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सभी आश्चर्य तो हुए ही, साथ ही दुल्हन ने शादी के दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान एक ऐसी ड्रेस पहनी जिससे उसने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। शादी में दुल्हन की ड्रेस की लंबाई ७ किलोमीटर थी। जिसके लिए काफी जगह की भी जरूरत पड़ी।
शादी की ड्रेस
अपनी शादी में इतनी लंबी ड्रेस के साथ महिला के वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस महिला का नाम मारिया परस्केवा है। इस महिला ने अपनी शादी के दौरान 7 किलोमीटर लंबी ड्रेस पहनी थी। जिसकी वजह से ड्रेस को एक मैदान में एक छोर से दूसरे छोर तक कई बार बिछाया गया था।
दुल्हन मारिया ने इस बारे में कहा कि मेरा बचपन से सपना था कि मैं सबसे लंबा वेडिंग वेल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाऊं। मारिया ने बताया कि इस वेडिंग वेल को ग्राउंड में सही तरीके रखने के लिए करीब 6 घंटे लगे और इस दौरान 30 वॉलिंटियर भी साथ में मौजूद थे।
वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो के शेयर किए जाने के बाद ये वायरल हो गया है। जिसको सोशल मीडिया देखकर लोग हैरान रह गए और इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों ने इसे सराहा तो कुछ लोग इस रिकॉर्ड की बात करने लगे।
आपको बता दें कि पश्चिमी देशों सहित दुनिया के तमाम देशों में शादी के दौरान महिलाएं सफेद रंग की ड्रेस पहनती हैं। और तो और उनकी ड्रेस बहुत लंबी होती है और मारिया परस्केवा ने भी अपनी शादी में ऐसा ही किया लेकिन यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। इससे उनका सपना भी सच हो गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!