TRENDING TAGS :
दस्तावेजीकरण : दुनिया भर में चल रही रामलीलाओं पर शोध कराएगी सरकार
सरकार दुनिया भर में चल रही रामलीलाओं पर शोध कराएगी। इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से 50 लाख का फंड भी स्वीकृत किया गया है। यह धनराशि थाईलैंड, इंडोनेशिया, कैलीफोर्निया, मलेशिया और मास्कों की रामलीलाओं के शोध
दस्तावेजीकरण : दुनिया भर में चल रही रामलीलाओं पर शोध कराएगी सरकार
लखनऊ: सरकार दुनिया भर में चल रही रामलीलाओं पर शोध कराएगी। इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से 50 लाख का फंड भी स्वीकृत किया गया है। यह धनराशि थाईलैंड, इंडोनेशिया, कैलीफोर्निया, मलेशिया और मास्कों की रामलीलाओं के शोध में खर्च होगी। इस बाबत बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रजेंटशन भी दिया गया।
इन जगहों पर चल रही रामलीलाओं पर होगा शोध
—थाईलैण्ड की रामलीला (खोन), सूरीनाम, त्रिनिडाड की मैदानी रामलीलाओं के शोध, सर्वेक्षण के लिए 05 लाख रुपए
—इण्डोनेशिया में हिन्दू विश्वविद्यालय, जकार्ता की रामलीलाओं के शोध, सर्वेक्षण के लिए 05 लाख रुपए
—सूरीनाम, त्रिनिडाड में रामलीलाओं की प्रस्तुति के लिए 15 लाख रुपए
—कैलीफोर्निया के माउण्ट मैडोना स्कूल में पिछले 40 वर्षों से की जा रही रामलीला के दस्तावेजीकरण शोध एवं सर्वेक्षण के लिए 05 लाख रुपए
—देश व विदेश के विभिन्न स्कूलों में पारम्परिक रामलीलाओं की प्रस्तुति और प्रदर्शनी के लिए 13 लाख रुपए
—यूपी में मलेशिया की रामलीला/रामायण की प्रस्तुति और विभिन्न देशों की रामलीलाओं की प्रदर्शनी के लिए 03 लाख रुपए
—माॅस्को के रामलीला कलाकार पद्मश्री गेन्नादी पिचनिकोव के जीवनवृत्त पर आधारित वीडियो फोटो के लिए 02 लाख रुपए
—इसके प्रकाशन के लिए 02 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
हर साल ‘दीपोत्सव’ में आमंत्रित होंगे राष्ट्राध्यक्ष
अयोध्या में दीपावली के त्यौहार पर होने वाले ‘दीपोत्सव’ में हर साल विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। ‘रामलीला उत्सव’ के आयोजन होंगे। कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। दुनिया भर में जिन नगरों के नाम भगवान श्रीराम के नाम पर हैं, इस पर भी शोध होगा। श्रीरामचरितमानस को कंठस्थ कराने के लिए पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाए।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


