TRENDING TAGS :
सिंगापुर में महिला से छेड़खानी करने वाले भारतीय इंजीनियर को जेल
सिंगापुर : सिंगापुर में पिछले साल एक महिला से छेड़खानी करने वाले भारतीय इंजीनियर को तीन हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई है। स्ट्रेट टाइम्स ने शुक्रवार को बताया कि 33 वर्षीय प्रबु नटराजन ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले वर्ष 21 नवंबर को चोआ चू कांग लूप पर 23 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी की। महिला एक शिक्षिका है।
अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा कि नटराजन उस महिला के साथ बस में बैठा था और उसने महिला के साथ छेड़खनी की।
वह दोनों एक ही बस अड्डे पर उतरे और फिर चोआ चू कांग एवेन्यू 3 ब्लॉक नंबर 290 पर लिफ्ट में नटराजन ने महिला का पीछा किया और फिर उससे छेड़खानी की।
ये भी देखें : निर्भया ! हम आज भी शर्मिंदा हैं, दिल्ली में सिसकती है आधी दुनिया
नटराजन पर 2012 में चोआ चे कांग स्ट्रीट 52 पर घर में अननिधकार प्रवेश के लिए 2,500 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।
द डेली की रिपोर्ट के अनुसार, वह घर में सो रहे 23 वर्षीय महिला को परेशान करने के उद्देश्य से खुली हुई खिड़की से घर के अंदर हाथ डाल रहा था।
उप लोक अभियोजक ची ए लिंग ने कहा कि इस अपराध को सार्वजनिक परिवहन में अंजाम दिया गया। पीड़िता बस की खिड़की के पास वाली सीट पर बैठी थी और नटराजन लगातार उनसे छेड़खानी कर रहा था।
इस आरोप और सार्वजनिक उपद्रव अपराध के आरोप में भारतीय व्यक्ति को सजा दी गई।
नटराजन को छेड़खानी करने के लिए दो साल तक की जेल हो सकती है। उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है, सजा के रूप में उसे बेंत से मारा जा सकता है या संयुक्त सजा दी जा सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!