TRENDING TAGS :
Lars Wilkes : पैगंबर का विवादित कार्टून बनाने वाले शख्स लार्स विल्क्स की सड़क दुर्घटना में मौत
Lars Wilkes : 2007 में कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाने के चलते लगातार विवादों में बने हुए थे।
लार्स विल्क्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Lars Wilkes : 75 वर्षीय कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स रविवार को पुलिस कार से यात्रा कर रहे थे तभी कार के सड़क के गलत साइड में पलटने और एक ट्रक से टकराने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इसके चलते कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की मौत हो गई। दुर्घटना में 45 साल का ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है । उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच विशेष पुलिस अधिकारियों के द्वारा की जा रही है।
लार्स विल्क्स पर जानलेवा हमला
2015 में एक बंदूकधारी उमर अल-हुसैन ने क्रुडटोंडेन कैफे के सामने लार्स विल्क्स पर उस वक्त गोलियां चलाईं थी जब वह कुछ लोगों को संबोधित कर रहे थे।॥उस घटना में उनकी जान बाल-बाल बच गई थी। इसके बाद दोबारा 2011 में भी लार्स विल्क्स पर जानलेवा हमला हुआ था, जब पेनसिल्वेनिया के रहने वाले 51 वर्षीय कोलीन लॉरोज उन्हें मारने की साजिश रची थी।
स्वीडन के पुलिस प्रमुख ने बयान जारी करते हुए कहा है कि-"यह काफी निराशा और दुखद खबर है। हमारे दो सहयोगी पुलिसकर्मियों की हादसे में मौत हो गई है। हम उनके परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के प्रति सांत्वना जताते हैं।"
लार्स विल्क्स (फोटो - सोशल मीडिया)
वहीं सड़क दुर्घटना से हुए हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि-"अभी तक यही पता चल रहा है कि यह एक हादसा था। लेकिन अभी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंचा जा सका है। घटना को लेकर जाँच जारी है।"
विवादों में होने का कारण
2007 में कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाने के चलते लगातार विवादों में बने हुए थे। इसके बाद से लार्स विल्क्स को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थीं। वह पुलिस की सुरक्षा में रहते थे।
स्वीडिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ स्वीडन के क्रोनोबर्ग प्रांत के मार्करीड में दोपहर 3 बजे के करीब लार्स विल्क्स की कार हादसे का शिकार हुई थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!