अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ बहुत बड़ा हादसा, मैक्सिकन नौसेना का जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, कई लोग घायल

Ship Collides with Brooklyn Bridge: ‘कुआउटेमोक’ एक विशेष प्रशिक्षण जहाज है। जिसका उपयोग मैक्सिकन नौसेना के कैडेट्स को समुद्री यात्रा के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है। यह जहाज 6 अप्रैल को अकापुल्को बंदरगाह से 277 लोगों के साथ रवाना हुआ था। इस यात्रा के दौरान जहाज को 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकना था

Newstrack          -         Network
Published on: 18 May 2025 9:36 AM IST
Mexican Navy Ship Collides with Brooklyn Bridge
X

Mexican Navy Ship Collides with Brooklyn Bridge (Photo: Social Media)

Ship Collides with Brooklyn Bridge: न्यूयॉर्क में शनिवार को एक बड़ा हादसा तब हुआ जब मैक्सिकन नौसेना का एक प्रशिक्षण जहाज 'कुआउटेमोक' ईस्ट रिवर से गुजरते समय ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। घटना के दौरान जहाज के ऊपरी हिस्से ने पुल से टकरा गया। घटना के तुरंत बाद ही ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल लोग जहाज पर थे या पुल पर मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज के ऊपरी हिस्से पर लहराता मैक्सिकन झंडा पुल से टकराता है और संरचना के साथ घर्षण करते हुए जहाज आगे बढ़ता है। इसके बाद वह नदी के किनारे की ओर मुड़ता है जहां किनारे खड़े लोग घटना को देख हैरान रह जाते हैं।

मैक्सिकन नौसेना ने की पुष्टि

मैक्सिकन नौसेना एक बयान में बताया कि उनका प्रशिक्षण जहाज ‘कुआउटेमोक’ ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। बयान में कहा गया है कि नौसेना और स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और सवार कर्मियों और जहाज के उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। साथ ही हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। नौसेना ने यह भी दोहराया कि वे अपने कर्मियों की सुरक्षा, पारदर्शी संचालन और भावी नौसैनिक अधिकारियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

277 लोग थे जहाज में सवार

‘कुआउटेमोक’ एक विशेष प्रशिक्षण जहाज है। जिसका उपयोग मैक्सिकन नौसेना के कैडेट्स को समुद्री यात्रा के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है। यह जहाज 6 अप्रैल को अकापुल्को बंदरगाह से 277 लोगों के साथ रवाना हुआ था। इस यात्रा के दौरान जहाज को 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकना था, जिनमें किंग्सटन (जमैका), हवाना (क्यूबा), कोजुमेल (मैक्सिको), न्यूयॉर्क (अमेरिका), रेक्याविक (आइसलैंड), बोर्डो और डनकर्क (फ्रांस), तथा एबरडीन (स्कॉटलैंड) जैसे शहर शामिल हैं। पूरे मिशन की अवधि 254 दिन थी, जिसमें 170 दिन समुद्र में और 84 दिन विभिन्न बंदरगाहों पर बिताने का कार्यक्रम था।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story