TRENDING TAGS :
घमंड की नहीं, हैरानी की थी चुप्पी, डायलन ने कहा-अवाक था, कि सपना होता है नोबेल
साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए डायलेन ने कहा कि वह अपना नाम घोषित किे जाने पर स्तब्ध रह गए थे। डायलेन ने कहा कि उनके लिए यह अद्भुत और अविश्वसनीय सूचना है। इस पर विश्वास करना मुश्किल है। गायक और गीतकार ने कहा कि वह इस पुरस्कार का बहुत सम्मान करते हैं और निस्संदेह यह पुरस्कार वह स्वीकार कर रहे हैं
लंदन: साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए बॉब डायलन क्या अब तक स्तब्ध थे? उनका नाम तय हो जाने के बाद नोबेल अकादमी की तरफ से डायलेन को बार बार फोन किए गए थे, लेकिन न तो वह फोन रिसीव कर रहे थे, और न मीडिया को कुछ बता रहे थे। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह इसे पाकर बेहद खुश हैं।
स्तब्ध थे डायलेन
-साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए डायलन ने कहा कि वह अपना नाम घोषित किे जाने पर स्तब्ध रह गए थे।
-डायलन ने कहा कि उनके लिए यह अद्भुत और अविश्वसनीय सूचना है। इस पर विश्वास करना मुश्किल है।
-गायक और गीतकार ने कहा कि वह इस पुरस्कार का बहुत सम्मान करते हैं और निस्संदेह यह पुरस्कार वह स्वीकार कर रहे हैं।
-क्या वह पुरस्कार लेने स्टॉकहोम जाएंगे, इस सवाल पर डायलेन ने कहा कि अगर संभव हुआ तो जरूर जाएंगे।
नोबेल सपना होता है
-अकादमी ने शुक्रवार को कहा था कि अभी तय नहीं है कि डायलेन पुरस्कार लेने स्टॉकहोम पहुंचेंगे।
-इससे पहले बॉब डायलेन का जवाब न मिलने पर अकादमी के एक सदस्य ने उन्हें अशिष्ट और घमंडी कहा था।
-डायलन ने अकादमी की स्थाई सचिव सारा डैनियस से कहा कि वह नोबेल की घोषणा सुनकर अवाक रह गए थे। यह हर किसी का सपना होता है।
पहले कवि
-स्वीडन किंग गुस्ताफ 10 दिसंबर को विजेताओं को नोबेल पुरस्कार और चेक देंगे।
-अमरीकी गीतकार और गायक डायलन के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की गई थी।
-वह साहित्य का नोबेल पाने वाले पहले गीतकार हैं। उनके प्रशंसक दुनिया भर में हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए बॉब डायलन के इंद्रधनुषी रंग
(photos courtesy-telegraph.co/morrisonhotelgallery.com/huffingtonpost.com/henrymakow.com/wildindia.com/printerest.com/theredlist.com/cbsnews)
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!