TRENDING TAGS :
Pakistan Army Killed: पाकिस्तानी सेना ने खेला खूनी खेल, क्यों बलूच आर्मी को मार रहा पाक
Pakistan News Today: पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान प्रांत में उनके ठिकाने पर छापे के दौरान प्रतिबंधित संगठन बलूच रिपब्लिकन आर्मी के नौ सदस्यों को मार गिराया है।
पाकिस्तानी सेना ने 9 बलूचों को मार गिराया
Pakistan News Today: पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान प्रांत में उनके ठिकाने पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित संगठन बलूच रिपब्लिकन आर्मी के नौ सदस्यों को मार गिराया। हमले में संगठन के तीन लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान सेना कि इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस विंग ने कहा कि सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान प्रांत के कोहलू जिले में छापेमारी की थी, जहां बलूच रिपब्लिकन आर्मी संगठन के सदस्यों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। जब पाकिस्तानी सुरक्षाबल वहां पहुंचे उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जिसके बाद में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 9 उग्रवादियों मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बाद में संगठन की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
पाकिस्तानी सेना के एक बयान में कहा गया है कि ये आतंकवादी फिरौती के लिए अपहरण, जबरन वसूली रैकेट और क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हमले में भी शामिल थे। मारे गए उग्रवादियों ने इंजीनियरों और मजदूरों पर हमले किए जो बलूचिस्तान प्रांत में अन्य क्षेत्रों से कई कार्यों के लिए आए थे। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इलाके में किसी अन्य आतंकवादी ठिकाने को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रफल की दृष्टि से बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। इस प्रांत को चीन-पाकिस्तान की आर्थिक गलियारा परियोजना का घर भी कहा जाता है।
बलूचों का दावा 100 पाकिस्तानी सैनिक मारने का
पाकिस्तान में सेना और बलूचों बीच के विवाद का कोई यह नया मामला नहीं है, फरवरी 2022 में ब्लूच लड़कों ने पाकिस्तानी सेना पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा किया था कि उन्होने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने महज एक सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की थी, साथ ही ये भी कहा कि उन्होने जवाबी कार्रवाई में 4 ब्लूचों को मार गिराया है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन ने ली थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!