भारत के NSG प्रयास पर बोला पाक- सदस्यता मिली तो खतरे में पड़ जाएगी शांति

aman
By aman
Published on: 29 Oct 2016 6:33 PM IST
भारत के NSG प्रयास पर बोला पाक- सदस्यता मिली तो खतरे में पड़ जाएगी शांति
X

लाहौर: पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि यदि भारत को न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) की सदस्यता मिलती है तो इसका असर दक्षिण एशिया की सुरक्षा पर पड़ेगा। साथ ही ये भी कहा, कि 'भारत का मिलिट्री न्यूक्लियर प्रोग्राम शांति के लिए खतरा है और इसे एनएसजी ग्रुप में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।'

ये भी पढ़ें...राजनाथ सिंह ने कहा- भारत का सिर झुकने नहीं देंगे, सेना के जवानों पर भरोसा रखिए

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, 'साल 2008 की एनएसजी छूट ने भारत को परमाणु हथियार बनाने में मदद की है। भारत ने इससे सैन्य परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाया है।'

जकारिया ने कहा, 'इससे न केवल विश्व परमाणु अप्रसार अभियान की विश्वसनीयता पर असर पड़ा है, बल्कि इसके प्रभाव को भी कम किया है। इसके साथ ही इसने दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन पर नकारात्म रूप से प्रभावित किया है।' जकारिया ने आगे कहा कि पाकिस्तान काफी समय से कहता रहा है कि भारत के तेजी से विस्तारित होते सैन्य परमाणु कार्यक्रम ने क्षेत्र और इसके आगे शांति एवं स्थिरता को एक गंभीर खतरा पैदा किया है।

ये भी पढ़ें...PM इस बार चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली, डोभाल भी रहेंगे मौजूद

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!